करिहाई नाला में जल संचयन हेतु बोल्डर बंधान कार्य सम्पन्न

*आदिवासी जनकल्याण विकास संस्थान के बैनर तले ग्राम तौरदरा में किया गया जल संरक्षण*

रेवांचल टाइम्स – मंडला, जिले के विकासखंड निवास के ग्राम पंचायत मसूरघुघरी अंतर्गत ग्राम तौरदरा स्थित करिहाई नाला में जल संचय अभियान के अंतर्गत बोल्डर बंधान निर्माण कार्य 27 दिसंबर 2025 को सम्पन्न किया गया। यह गतिविधि मध्य प्रदेश शासन के योजना एवं सांख्यिकीय विभाग तथा जन अभियान परिषद के आदेशानुसार की गई।
आयोजन प्रस्फुटन समिति के अध्यक्ष कालूराम मसराम एवं सचिव होल सिंह मसराम के नेतृत्व में किया गया। कार्यक्रम में छात्रा कल्पना मसराम, भारती मार्को सहित ग्रामीण होलकर मरावी, गोविंद मार्को, मीरा मरावी, सरस्वती मार्को, सविता उइके, दरबारी, संजू पन्द्राम आदि की सक्रिय भागीदारी रही।
वही कार्यक्रम जिला समन्वयक राजेंद्र चौधरी एवं विकास खंड समन्वयक सूरज वर्मन के दिशा-निर्देशन में सम्पन्न हुआ। वहीं नवांकुर संस्था आदिवासी जन कल्याण विकास संस्थान निवास से उमा गणेश लोधी, शिवराज पटेल एवं अतुल रजक ने स्थल पर पहुँच कर आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान किया।
बोल्डर बंधान निर्माण से गांव में जल संरक्षण, भू-जल स्तर वृद्धि एवं कृषि कार्यों में दीर्घकालीन लाभ की संभावनाएँ बढ़ेंगी। ग्रामीणों ने इस पहल को सराहते हुए कहा कि यह प्रयास आने वाले समय में जल संकट समाधान की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.