क्रिप्टो और फॉरेक्स ट्रेडिंग से जुड़े हैं जिले के कई अधिकारियों कर्मचारीयो के तार..

विभागीय और मंत्रालय की अनुमति के बिना दुबई यात्रा कर चुके हैं कर्मचारी

18

 

जिला प्रशासन को लेना चाहिए संज्ञान

रेवांचल टाईम्स – मंडला/सिवनी ठगी नेटवर्क चलने वाले मास्टरमाइंड दुबई के लविश चौधरी सही नाम नवाब अली पर आरोप है कि देशभर में लोगों से 5000 करोड़ रुपए ठगा गया है। ठगी नेटवर्क से दुबई की यात्रा करने वाले भारत के नौ राज्यों के अधिकांश सरकारी कर्मचारी और अधिकारी है। जानकारी के मुताबिक केंद्र सरकार अब इन सरकारी कर्मचारियों की सूची तैयार करा रही है। जिसमें मध्यप्रदेश, राजस्थान ,हरियाणा ,पंजाब और दिल्ली, छत्तीसगढ़ और गुजरात महाराष्ट्र के कर्मचारी शामिल है। करीब 5000 करोड रुपए की ठगी करने वाले लविश चौधरी से नौ राज्यों के सरकारी कर्मचारियों के तार जुड़े हुए हैं। लविश चौधरी के ठगी नेटवर्क कार्य को बढ़ाने वाले जिन लोगों को अपने खर्चे पर 2 सालों के दौरान दुबई यात्रा कराई है। उनमें मध्य प्रदेश सरकार के कर्मचारी भी शामिल है। जिनमें सिवनी और मंडला जिले के भी कई अधिकारी कर्मचारी भी शामिल है। उन कर्मचारियों ने खुद और परिजनों के अलावा अपने आसपास पड़ोसियों के लाखों रुपए से ज्यादा निवेश कराए हैं। और उसके बदले में मुफ्त में विदेश यात्रा की हुई है। अब केंद्र सरकार ने इन सभी सरकारी कर्मचारियों की पहचान करना शुरू कर दिया है। क्योंकि सरकारी कर्मचारियों के द्वारा ना अपने विभाग से और ना ही मंत्रालय से किसी प्रकार की कोई अनुमति के बिना विदेश यात्रा पर घूम कर आए हैं। ऐसे ही सरकारी कर्मचारियों के द्वारा लगभग 200 करोड रुपए ठगी नेटवर्क कंपनी पर लगाए गए हैं। पूरे देश से क्रिप्टो और फॉरेक्स ट्रेडिंग के नाम पर करीब 5000 करोड रुपए की ठगी करने वाले लविश चौधरी उर्फ़ नवाब अली के तार सिवनी जिले के लखनादौन और मंडला जिले के निवास तहसील से कई नाम चीन अधिकारी और कर्मचारियों के तार जुड़े होने की खबर सामने आई है। जिनमें इन्होंने विभागीय और गृहमंत्रालय की अनुमति के बिना ही दुबई की आलीशान यात्रा करके भी लौट आए हैं। पूरे मामले पर मंडल और सिवनी जिला प्रशासन के साथ ही मध्य प्रदेश शासन संबंधित विभाग को भी संज्ञान लेना चाहिए।

instagram 1
Leave A Reply

Your email address will not be published.

08:27