विकसित भारत संकल्प यात्रा का लिमरुआ में हुआ आयोजन…

19

रेवांचल टाईम्स – मंडला, विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत मंडला जिले की ग्राम पंचायत लिमरुआ में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रत्येक व्यक्ति को पात्रतानुसार शासन की योजनाओं से लाभान्वित करने के लिए विकसित भारत संकल्प यात्रा आयोजित की जा रही है। जिसके माध्यम से गांव घर तक पहुंचकर लोगों को कल्याणकारी योजनाओं से आच्छादित किया जा रहा है। सरकार सभी वर्गों के विकास के लिए गंभीरतापूर्वक कार्य कर रही है। इस अवसर पर लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री संपतिया उइके ने अपने संबोधन में शासन की
विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा
कि वंचित व्यक्तियों को शासन की विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित करने के लिए विकसित भारत संकल्प यात्रा
हर गांव तक पहुंच रही है। संपतिया उइके ने अपने संबोधन में स्ट्रीट वेंडर्स, आयुष्मान कार्ड, उज्ज्वला
योजना, मातृ वंदना, प्रधानमंत्री आवास सहित अन्य योजनाओं के
संबंध में भी विस्तार से जानकारी दी। साथ ही उपस्थितजनों को जोरावर सिंह जी ने भारत
को विकसित राष्ट्र बनाने की शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम में स्कूली छात्र-छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। कार्यक्रम में जोरावर सिंह, अनिता तिवारी, प्रफुल्ल मिश्रा, उमेश शुक्ला, संदीप सिंगोर, शकुन जंघेला, मुकेश जंघेला,पंचायत इस्पेक्टर राजाराम मरावी, ग्राम पंचायत सरपंच लक्ष्मी बाई तेकाम, सचिव आशा किरण वैष्णव, तोप सिंह, भगत सिंह समस्त पंच गण के साथ अन्य विभागीय अधिकारी एवं ग्राम वासी उपस्थित रहे जिससे कार्यक्रम का सफल आयोजन हुआ।

instagram 1
Leave A Reply

Your email address will not be published.