मुख्य नगर पालिका अधिकारी सामूहिक हड़ताल पर कलेक्टर के समक्ष शौपा ज्ञापन…

13

रेवांचल टाईम्स मंडला – नैनपुर खंडवा जिले के हरसूद में महिला मुख्य नगर पालिका अधिकारी पर गोली चलाने की घटना के विरोध में दिनांक 6/ 9/2024 को जिले की समस्त मुख्य नगर पालिका अधिकारी एक दिवसीय सामूहिक अवकाश पर रहने हेतु कलेक्टर महोदय मंडला के नाम जिला प्रशासन को ज्ञापन सोपा गया है ज्ञापन में मांग की है कि नगर पालिकाओं के मुख्य नगर पालिका अधिकारियों पर विभिन्न माफियाओं द्वारा की जा रही प्रताड़ना एवं सुश्री मोनिका पारधी मुख्य नगर पालिका अधिकारी के ऊपर जानलेवा हमले के विरोध स्वरूप राज्य के मुख्य नगर पालिका अधिकारी संघ के आह्वान पर शुक्रवार दिनांक 6 /9 /2024 को मंडला जिले की नगरी निकायों के समस्त मुख्य नगर पालिका अधिकारी एक दिवसीय सामूहिक अवकाश पर रहेंगे।
इस हेतु गजानन नाफड़े मुख्य नगर पालिका अधिकारी मंडला, लक्ष्मण सिंह सारस मुख्य नगर पालिका अधिकारी नैनपुर / भुआ बिछिया, श्रीमती मीना पटेल मुख्य नगर पालिका अधिकारी बम्हनी बंजर, शिवा सिंह लोधी मुख्य नगर पालिका अधिकारी निवास के द्वारा कलेक्टर महोदय मंडला के समक्ष ज्ञापन प्रस्तुत किया गया।

instagram 1
Leave A Reply

Your email address will not be published.