परीक्षाओं के नाम पर खुलेआम हो रहा शासकीय वाहनों का दुरूपयोग कर्मचारी संघ द्वारा विरोध प्रदर्शन तीसरे दिन भी जारी

रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय शैक्षणेत्तर कर्मचारी संघ, जबलपुर

138

 

रेवांचल टाईम्स – रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय द्वारा विश्वविद्यालय के अधिकारियों को नियमों को ताक पर रखकर शासकीय वाहनों का दुरूपयोग वित्त नियंत्रक और सहायक कुलसचिव द्वारा परीक्षाओं के आयोजन के नाम पर कर हर माह विश्वविद्यालय को लाखों रूपये की चपत लगाई जा रही है, जबकि प्रदेश के किसी भी अन्य शासकीय विश्वविद्यालय में इन अधिकारियों को शासकीय वाहन की पात्रता नहीं है। उक्त आरोप कर्मचारी संघ द्वारा आयोजित सभा को संबोधित करते हुए संघ के अध्यक्ष वीरेन्द्र सिंह पटैल ने लगाये।
इसके पूर्व क्रमिक अनशन के तीसरे दिन कर्मचारी संघ के पूर्व अध्यक्ष बैसाखू और रामलाल शर्मा द्वारा पूर्व महासचिव बीरेन्द्र कुमार तिवारी का तिलक लगाकर और माल्यार्पण कर स्वागत करते हुए अनशन पर बिठाया। इस अवसर पर बीरेन्द्र कुमार तिवारी ने कहा कि कर्मचारी संघ कर्मचारियों की जाचज मांगों की पूर्ति और भ्रष्टाचार के विरूद्ध हर स्तर पर संघर्ष के लिये कर्मचारी संघ दृढसंकल्पित है। महासविच राजेन्द्र प्रसाद शुक्ला ने कहा कि विश्वविद्यालय की लचर प्रशासनिक व्यवस्था के चलते कर्मचारियों में भारी रोष व्याप्त है और जब तक हमारी जाचज मागें पूरी नहीं होती, आंदोलन अनवरत जारी रहेगा।
वही इस अवसर पर संघ के प्रेम प्रकाश पुरोहित, मोहनलाल रैकवार, रजनीश पाण्डेय, राजू शेगोकर, रविन्द्र सिंह, रजनीश त्रिपाठी, हरेकृष्ण पाण्डेय सहित अनेक कर्मचारियों की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।

(वीरेन्द्र सिंह पटैल) (राजेन्द्र प्रसाद शुक्ला)
अध्यक्ष महासचिव

instagram 1
Leave A Reply

Your email address will not be published.