विवि के बैकलाग कर्मी समयमान के लाभ से वंचित कर्मचारी संघ का धरना प्रदर्शन रहा चौथे दिन भी धरना रहा जारी

122

रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय शैक्षणेत्तर कर्मचारी संघ, जबलपुर
26 सितम्बर, 2024.

रेवांचल टाईम्स |विश्वविद्यालय में 6 करोड़ के भवन मरम्मत घोटाले, तकनीकी कर्मचारियों को 7वें वेतनमान अनुसार भुगतान, परिसर स्थित आवासों की मरम्मत, श्रमसाध्य भत्ते का भुगतान जैसी चिरलंबित जायज मांगों और विश्वविद्यालय मंे व्याप्त भ्रष्टाचार पर अंकुश को लेकर शैक्षणेत्तर कर्मचारी संघ द्वारा किया जा रहा क्रमिक अनशन और धरना प्रदर्शन आज चौथे दिन भी अनवरत् जारी रहा। मध्यप्रदेश विश्वविद्यालयीन कर्मचारी संघ के पूर्व प्रांताध्यक्ष डॉ० गजेन्द्र सिंह और कर्मचारी संघ के पूर्व अध्यक्ष श्रीष दुब द्वारा श्रीकांत शुक्ला को तिलक लगाकर और माल्यार्पण कर अनशन पर बिठाया।

इस अवसर पर डॉ० गजेन्द्र सिंह ने कहा कि कर्मचारी संघ को तोड़ने की प्रशासन की दमनात्मक नीति अत्यंत निंदनीय है, जिसका सभी कर्मचारियों को एकजुट होकर विरोध करना चाहिये। कर्मचारी संघ के महासचिव राजेन्द्र प्रसाद शुक्ला ने कहा कि विश्वविद्यालय के सभी बैकलाग कर्मी, जिन्हें दस वर्ष की सेवा पूर्ण किये 15 माह से अधिक समय हो गया है, उन्हें शासन के नियमानुसार समयमान वेतनमान के लाभ से विश्वविद्यालय के कुलसचिव श्री दीपेश मिश्रा द्वारा वंचित किया जा रहा है, जबकि इस संबंध में दो माह पूर्व प्रशासनिक आदेश भी जारी किये जा चुके हैं। 15 वर्ष से विश्वविद्यालयम में जमे कुलसचिव की पक्षपातपूर्ण कार्यप्रणाली के चलते विश्वविद्यालय के कर्मचारियों में आक्रोश व्याप्त है। इस अवसर पर कर्मचारी संघ के अध्यक्ष वीरेन्द्र सिंह पटैल, उपाध्यक्ष प्रेमप्रकाश पुरोहित, संयुक्त सचिव रजनीश पाण्डेय, विक्रम उइके, संजय तिवारी, रजनीश त्रिपाठी आदि की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।

भारतीय मजदूर संघ का भी कर्मचारियों को समर्थन

भारतीय मजदूर संघ विभाग प्रमुख लता सिंह ठाकुर, प्रदेश मंत्री अजय विश्वकर्मा, जिला अध्यक्ष राजकुमार सैयाम, जिला मंत्री कृष्णकांत शर्मा, अनंत पाण्डेय द्वारा धरने पर बैठकर विश्वविद्यालयीन कर्मचारियों को लेकर अपना समर्थन दिया है।

(वीरेन्द्र सिंह पटैल) (राजेन्द्र प्रसाद शुक्ला)
अध्यक्ष महासचिव

instagram 1
Leave A Reply

Your email address will not be published.