न्यायालय परिसर में महिलाओं से संबंधित अधिनियम पर परिचर्चा आयोजित न्यायाधीश ने दिखाई ‘’महिला/बालिका सुरक्षा जागरूकता रैली’’ को हरी झंडी

8

 

 

मंडला 4 अक्टूबर 2024

भारत सरकार एवं मध्यप्रेदश शासन के द्वारा महिला नेतृत्व पर अधारित विकास की कल्पना को साकार करने ’’शक्ति अभिनंदन अभियान’’ 2 अक्टूबर से 11 अक्टूबर तक चलाया जा रहा है। इस अभियान के तृतीय दिवस जिला न्यायालय के एडीआर भवन में महिलाओं से संबंधित अधिनियम एवं कानून पर चर्चा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस महत्वपूर्ण चर्चा में प्रधान जिला न्यायाधीश एस.के. जोशी, विशेष न्यायाधीश सचिंद्र कुमार श्रीवास्तव, जिला न्यायाधीश/सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण प्रवीण कुमार सिन्हा, तृतीय जिला न्यायाधीश  हेमराज समोदिया, चतुर्थ जिला न्यायाधीश विवेकानंद त्रिवेदी, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ज्योति डोंगरे शर्मा, जिला विधिक सहायता अधिकारी दीपिका एस ठाकुर के द्वारा महिलाओं से संबंधित विशेष एवं महत्वपूर्ण कानूनों एवं अधिनियमों पर जानकारी प्रदान की गई। कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं के द्वारा विभिन्न कानूनी बिंदुओं पर वक्ताओं से प्रश्नों के माध्यम से समस्या का निराकरण प्राप्त किया। कानून/अधिनियम पर चर्चा के उपरांत न्यायाधीश के द्वारा ‘’महिला/बालिका सुरक्षा जागरूकता रैली’’ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। उक्त  रैली में मण्डला की स्थानीय समाजसेवी महिलाएं, स्वसहायता समूह की महिलाएं, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता/सहायिका एवं उत्कृष्ट विद्यालय मण्डला की एन.सी.सी., एन.एस.एस. की बालिकाओं ने पूरे उत्साह के साथ भाग लिया।

instagram 1
Leave A Reply

Your email address will not be published.