विश्वविद्यालय में कुलसचिव हटाओं मांग हुई और भी बुलंद कई छात्र संगठन आए शैक्षणेत्तर कर्मचारी संघ के साथ

8

रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय शैक्षणेत्तर कर्मचारी संघ, जबलपुर…

रेवांचल टाईम्स -विश्वविद्यालय के सभी कर्मचारियों को श्रमसाध्य भत्ते के भुगतान, समयमान का लाभ, एरियर का भुगतान, भवन मरम्मत घोटाले की उच्च स्तरीय जाँच जैसी बहुसूत्रीय जायज मांगों, भ्रष्टाचार पर अंकुश और विश्वविद्यालय में व्याप्त प्रशासनिक अराजकता को लेकर रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय के शैक्षणेत्तर कर्मचारी संघ का क्रमिक अनशन और धरना प्रदर्शन ने जोर पकड़ लिया है। आज कर्मचारियों ने प्रभारी कुलसचिव के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। धरने के बारहवें दिन संघ के पंकजपाणि पाण्डेय अनशन पर बैठे। कर्मचारी संघ के अध्यक्ष वीरेन्द्र सिंह पटैल और महासचिव राजेन्द्र प्रसाद शुक्ला ने कहा कि शासन के नियमानुसार किसी भी राज्य सेवा के अधिकारी को एक स्थान पर तीन वर्ष से अधिक समय तक पदस्थ होने का कोई प्रावधान नहीं है, लेकिन फिर भी प्रभारी कुलसचिव पिछले 13 वर्षों से किस आधार पर रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय में किस आधार पर जमे हुए है। शासन को पारदर्शी प्रशासनिक व्यवस्था के लिये प्रभारी कुलसचिव को हर हाल में हटाना ही होगा। इस अवसर पर महाकोशल लॉ स्टूडेंट एसोसिएशन के अंकुश चौधरी, रोहित कुरील, मोहित प्यासी, अभिरूप चंसौरिया भी कर्मचारियों के आंदालेन को समर्थन देते हुए धरने पर बैठे और कर्मचारियों के साथ मिलकर खुलकर नारेबाजी की। संघ के उपाध्यक्ष प्रेम प्रकाश पुरोहित, संयुक्त सचिव रजनीश पाण्डेय, बीरेन्द्र तिवारी, विक्रम उइके, प्रेमचंद, संजय तिवारी, राम सिंह आदि ने तत्काल कर्मचारियों की सभी जायज मांगों को पूरी करने की मांग की है।

(वीरेन्द्र सिंह पटेल) (राजेन्द्र प्रसाद शुक्ल)
अध्यक्ष महासचिव

instagram 1
Leave A Reply

Your email address will not be published.