पारदर्शी सक्रिय मजबूत निर्विरोध मण्डल का गठन हम सबकी जिम्मेदारी..प्रज्ञा त्रिपाठी संगठन चुनाव की जिला स्तरीय कार्यशाला संपन्न…
रेवांचल टाईम्स – मण्डला संगठन पर्व के तहत संगठन चुनाव की जिलास्तरीय कार्यशाला में जिला चुनाव अधिकारी श्रीमति प्रज्ञा त्रिपाठी ने कार्यशाला को संबोधित करते हुए कहा कि तनमयता के साथ बूथ के चुनाव जिले में संपन्न हुए हैं भारतीय जनता पार्टी की परंपरा और सिद्वांतों के कारण हम अन्य दलों से अलग अपनी पहचान बनाकर देश के सबसे बड़े राजैनतिक दल के रूप में अपना स्थान बनायें हैं संगठनात्मक कार्यों में प्रदेश में मण्डला का नाम हमेशा टॉप पर आता है इसके पीछे कार्यकर्ताओं की मेहनत उनकी बेहतर क्षमता और टीम का समर्पण होता है संगठन के आने वाले चुनाव में समय देने वाले कार्यकर्ताओं का मूल्यांकन किया जायेगा साथ ही मण्डल का चुनाव परिवार भाव के साथ आम सहमति व समन्वय के साथ किया जायेगा। उक्त आशय के उदगार संगठन चुनाव प्रभारी श्रीमति प्रज्ञा त्रिपाठी ने भारतीय जनता पार्टी कार्यालय में आयोजित कार्यशाला में व्यक्त किया उन्होंने कहा पारदर्शी सक्रिय मजबूत निर्विरोध मण्डल का गठन हम सबकी जिम्मेदारी है मण्डल के अध्यक्षों का निर्वाचन क्षेत्र व जातिगत वर्गीकरण के साथ किसी भी प्रकार का आरोप मुक्त कार्यकर्ता होना आवश्यक है पिछले कार्यकाल में क्षेत्र में कार्य करने वाले कार्यकर्ताओं के कार्यों की रिपोर्ट कार्ड की समीक्षा भी होगी। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी संगठन चुनाव के माध्यम से सर्वस्पर्शी सर्वव्यापी एवं सर्व समावेशी बनाने का कार्य करते हैं। बूथ अध्यक्षों को पार्टी के द्वारा नयी जिम्मेदारी सौंपी जाएंगी ताकि बूथ पर मजबूती के साथ कार्य हो सके उन्होंने कहा कि मण्डल अध्यक्ष के निर्वाचन के लिए 35 से 45 वर्ष की आयु निर्धारित की गयी हैं वहीं भाजपा जिलाध्यक्ष के लिए 45 से 60 वर्ष की आयु रहेगी साथ ही संगठन में पदाधिकारी के रूप में पिछले 5 वर्षों में किये गये कार्यों का मूल्यांकन भी किया जायेगा ।
नयी ऊर्जा से भरी टीम मण्डलों का नेतृत्व करेगी।
इस अवसर पर सांसद श्री कुलस्ते ने कहा कि बेहतर समन्वय के साथ नयी ऊर्जा से भरी टीम जिले में बने ताकि संगठन मजबूती के साथ आगे बढ़ सके। उत्साह उमंग और विश्वास के साथ समन्वय बनाकर सभी मण्डलों के अध्यक्षों का निर्वाचन करना है। मण्डल का नेतृत्व करने वाला अध्यक्ष हर परिस्थिति में सक्षम रूप से अपने क्षेत्र में ना केवल राजनैतिक बल्कि सामाजिक कार्यों को भी कर सके। भारतीय जनता पार्टी केवल चुनाव के लिए राजनीति नहीं करती अपितु देश को निरंतर आगे बढ़ाने में अपना योगदान दे रही हैं। हमारा संगठन समय के साथ आधुनिक तकनीति का सहारा लेकर आगे बढ़ रहा है इन नयी तकनीकी का निरंतर हमारे पदाधिकारी और कार्यकर्ता अध्ययन करें और पार्टी को गुणात्मक रूप से अच्छे परिणाम दिलाने में सहायक बनें।
भारतीय जनता पार्टी रीति नीति और सिद्वांतों की पार्टी है! भीष्म द्विवेदी
भाजपा जिलाध्यक्ष भीष्म द्विवेदी ने कहा कि प्रदेश नेतृत्व के सामने मण्डला जिले के संगठन में कार्य करने वाले सभी कार्यकर्ता के सर्मपण के सामने सम्मान बढ़ा है। अब नई टीम का चयन पुरानी टीम को तैयार करके देना है ताकि भारतीय जनता पार्टी का संगठन निरंतर प्रगति की ओर बढ़े क्योंकि भारतीय जनता पार्टी का संगठनात्मक लोकतंत्र हमें यह सिखाता है कि निरंतर वरिष्ठों का मार्गदर्शन लेकर नये कार्यकर्ताओं को गढ़ने का कार्य करें। उन्होंने कहा कि सभी 17 मंडलों में समन्वय के साथ हम नयी टीम का गठन करेंगे। जिले में अब 2 नये मण्डलों का भी गठन किया जा रहा है जिसमें मण्डला ग्रामीण का विभाजन कर पदमी मण्डल और घुघरी मंडल का विभाजन कर सलवाह मण्डल का गठन किया गया है। नैनपुर ग्रामीण एवं चिरईडोंगरी मंडल के कुछ शक्ति केंद्रों को नैनपुर नगर एवं बम्हनी नगर में समायोजित किया गया है। जिलाध्यक्ष श्री द्विवेदी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी रीति नीति और सिद्वांतों की पार्टी है पार्टी का कार्यकर्ता अपने आप में अद्भुत और अद्वितीय है। विषम परिस्थितियों में भी संगठन के विस्तार में अपना निरंतर योगदान देकर संगठन को आगे बढ़ाने में कार्य कर रहे हैं आगामी संगठन चुनाव शानदार और एकमत के साथ संपन्न हो ऐसी वो अपेक्षा करते हैं। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष संजय कुशराम, पूर्व विधायक डॉ शिवराज शाह, रामप्यारे कुलस्ते, चुनाव सहप्रभारी उमेश ठाकुर, प्रफुल्ल मिश्रा, पूर्व जिलाध्यक्ष रतन ठाकुर, नगरपालिका अध्यक्ष विनोद कछवाहा, महामंत्री भगवती श्रीधर, नीरज मरकाम सहित नगरपालिका अध्यक्ष कृष्णा पंजवानी, मीना हरदहा, जनपद अध्यक्ष ओमवती उइके, मनीषा मरकाम, आशाराम भारतीया सहित जिले के पदाधिकारी मण्डल अध्यक्ष, मण्डल संगठन पर्व सहयोगी उपस्थित थे।
