देवदरा पंचायत में पेयजल की समस्या, ग्रामीण नाराज सड़कों पर उतरी महिलाएं, पंचायत की लापरवाही से सप्लाई बंद

80

 

रेवांचल टाईम्स – मंडला नर्मदा तट से लगी ग्राम पंचायत देवदरा में ग्रामीणो को पेयजल की समस्या का सामना करना पड़ रहा है। ग्राम पंचायत की लापरवाही के कारण श्मशान घाट के पास क्षेत्र पेयजल की सप्लाई नहीं की जा रही है। इसको लेकर ग्रामीणो में नाराजगी देखी जा रही है। शाम के समय वार्ड से बड़ी संख्या में महिलाएं एकत्रित हो गई। और पंचायत के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस दौरान महिलाओं ने मुख्य मार्ग पर खाली बरतन रखकर प्रदर्शन भी किया है।
बताया गया है कि नगरीय निकाय से लगी ग्राम पंचायत देवदरा इन दिनो मनमानी चल रही है। पंचायत के सरपंच और वार्ड मेम्बर पेयजल की सप्लाई करने में लापरवाही बरत रहे है। यह पंचायत नर्मदा नदी के तट से लगी हुई है इसके बाद भी पंचायत के रहवासियो का दो टाइम शुद्व पेयजल नहीं मिल रहा है। देवदरा पंचायत लाखो रूपए का गोलमाल किया गया है। इस पंचायत की दर्जनो शिकायत जिला प्रशासन के पास दर्ज है लेकिन पंचायत की कार्यप्रणाली में किसी भी प्रकार से सुधार नहीं हुआ है। यहां के रहवासियो को मूलभूत सुविधा पेयजल के लिए परेशान होना पड़ रहा है। पंचायत के अंतर्गत नल जल योजना संचालित है लेकिन इसके संचालन में मनमानी की जा रही है। गर्मी के सीजन में पेयजल के लिए ग्रामीणो को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। शाम के समय श्मशान घाट वाले पंचायत क्षेत्र में पेयजल की सप्लाई नहीं की गई। कुछ देर इंतजार करने के बाद वार्ड की महिलाएं एकत्रित हो गई और ग्राम पंचायत के खिलाफ नारेबाजी की। महिलाओ के द्वारा सहस्त्रधारा मार्ग पर चक्काजाम कर दिया गया है। खाली बरतनो को सड़क पर रखकर प्रदर्शन किया। आरोप लगाए है कि ग्राम पंचायत के द्वारा मनमानी की जा रही है। पंचायत के निर्माण कार्य कमीशनखोरी की भेंट चढ़ गए है। मूलभूत सुविधाओ के आभाव है। पंचायत में अधिकारी कर्मचारी वर्ग से जुड़े लोग अधिक निवास करते है। इसके बाद भी ग्राम पंचायत के द्वारा कोई काम नहीं किया जारहा है।

instagram 1
Leave A Reply

Your email address will not be published.

13:48