मोबलाईजर रमा उइके की सूझबूझ से पुराना विवाद सुलझा
दैनिक रेवांचल टाइम्स मंडला जिला मुख्यालय से 25 किलोमीटर दूर स्थित ग्राम पंचायत मुगदरा में पेसा एक्ट समिति शांति एवं विवाद निवारण समिति सदस्य ग्राम पंचायत के पदाधिकारियों की उपस्थिति में छबिलाल दहिमा एवं रोहिणी दहिमा के बीच लम्बे समय से रास्ता को लेकर चल रहे विवाद का निपटारा किया गया ताजा स्थिति में विगत दिवस विवाद तूल पकड़ लिया हालात की असहजता देख मोबेलाइजर रमा उइके की समझाइश पर विवाद को पेसा एक्ट समिति के माध्यम से निपटाने के लिए दोनों पक्षों के बीच सुलह का रास्ता निकालने के लिए तैयार किया जिस पर छबिलाल दहिमा ने ग्राम पंचायत आकर इस बावद अपनी शिकायत दर्ज कराई ग्राम पंचायत मुगदरा में आपसी विवादो का निराकरण हेतु पेसा एक्ट शांति एवं विवाद निवारण समिति के माध्यम से आपसी विवादो का निराकरण किया जाता है विवाद की जानकारी संज्ञान में आने पर पेसा मोबलाईजर रमा उइके ने सक्रियता दिखाते हुए तत्काल पेसा एक्ट शांति एवं विवाद निवारण समिति सदस्यों को अवगत कराया समिति व्दारा दोनों पक्षों को नोटिस के माधयम से 6 दिसम्बर को कार्यालय ग्राम पंचायत मुगदरा में उपस्थित होने हेतु सूचना तामिली दी गई दोनों पक्षों को सुनने के बाद शांति एवं विवाद निवारण समिति सदस्यों तथा ग्राम पंचायत पदाधिकारियों की संयुक्त बैठक में समस्या का निराकरण किया गया जिसमें दोनो पक्ष सहमत होकर निर्णय स्वीकार कर आपसी विवाद मिटाया
