देवगाँव नर्मदा- बुढनेर संगम तिराहा के विधुत ट्रांसफार्मर दे रहा दुर्घटना को आमंत्रण
रेवाँचल टाईम्स – मंडला जिले में ईयर अनेक गांव येसे है जहाँ खंभे तो है पर करेंट नही दोड़ रहा है और ग्रामीण अंचलों में तो बिजली की आंख मिचौली से लोग परेशान हो चुके है और मवई के अनेक ग्राम येसे है जिनमे लाइट नाम की चीज कभी कभी देखने को मिल जाती है और ग्रामीण अंचलों में अनेकों योजनों से ग्रामीणों को बिजली देनी है उसके लिए खंभे लगा दिए है पर उनमें तार लगाना भूल है है और उनका भुगतान लेना न्ही भूलते है ठेकेदार विभाग के जिम्मेदार से साठगाठ करके मनमानी करते नजर आ रहें है!
वही जानकारी के अनुसार जिले जनपद पंचायत मोहगाँव अर्तगत ग्राम पंचायत देवगाँव जो धार्मिक स्थल माना जाता है, बता दें कि मंडला- डिंडौरी सड़क मार्ग पर स्थित ग्राम देवगाँव संगम तिराहा पर विधुत ट्रांसफार्मर लगा हुआ है जो दुर्घटना को आंमत्रण दे रहा है, सड़क निर्माण कार्य से सड़क की ऊंचाई अधिक हो जाने से विधुत ट्रांसफार्मर सड़क से कुछ ही ऊंचाई पर हो गया है, जिससे खतरा बना हुआ है, ऐसा ही बारिश का मौसम चल रहा है, इस विधुत ट्रासफार्मर से कब घटना घटित हो जाये, हनुमान मंदिर के गेट से विधुत ट्रांसफार्मर लगा हुआ है शाम सुबह भक्त गण पूजा पाठ करने आतें है, वही सबसे ज्यादा बच्चों का खतरा है क्योंकि सड़क से चंद ऊंचाई पर विधुत ट्रांसफार्मर लगा हुआ है, संबंधित विभाग के आलाधिकारिओं से अनुरोध है कि ऐसा कोई दुर्घटना घटित न हो सके, इसके पहले विधुत ट्रांसफार्मर को वहाँ से हटाया जाये या फिर किसी भी प्रकार से व्यवस्थित की जावे ताकि कोई भी दुर्घटना इस विधुत ट्रांसफार्मर से ना हो सके। क्योंकि छोटे छोटे बच्चे कब इस विधुत ट्रांसफार्मर के तारों के संपर्क में आ जाये कोई कह नही सकते। कृपया संबधित अधिकारी इसको अपने संज्ञान में ले लेवें।