विवाह और संतान प्राप्ति की मनोकामना के लिए जाना जाता है यह मंदिर

83

 

सिद्ध पीठ दुर्गा मंदिर सुहागी में पूजन करने को उमड़ रहे भक्त

जबलपुर। सुहागी इंद्रा नगर स्थित सिद्ध पीठ दुर्गा मंदिर संस्कारधानी का ऐसा मंदिर है जहां जाने से हर भक्त की मनोकामना पूरी हो जाती है। यह प्राचीन मंदिर लगभग 80 वर्ष पुराना है। और यह शहरवासियों के साथ दूर-दूर गांव व जिलों से भी आने वाले श्रद्धालुओं का आस्था का केंद्र है। इस मंदिर में अन्य देवी देवताओं की मूर्तियां भी विराजी है जिनमें नर्मदेश्वर महादेव, दक्षिण मुखी हनुमान जी, काल भैरव बाबा जी, शीतला माता एवं न्याय के देवता शनि देव भगवान भी है।

भक्तों ने मनोकामना के लिए जलाई है अखंड ज्योत

चैत्र नवरात्रि के पहले दिन से ही इस प्रसिद्ध सिद्ध पीठ मंदिर में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ रही है और यह सिलसिला 9 दिन तक जारी रहता है। माता दुर्गा जी के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की लंबी-लंबी कतारें देखी जा रही हैं। भक्तों का उत्साह चरम पर है और वे घंटों इंतजार कर मंदिर में माता के दर्शन कर रहे हैं। यहां दर्शन के लिए पहुंच रहे श्रद्धालुओं ने अपनी-अपनी गहरी आस्था और उत्साह व्यक्त कर रहे हैं उन्होंने बताया कि माता रानी के दर्शन करने व पूजन करने से वे अपने आप को सौभाग्यशाली मान रहे हैं । उनकी माता रानी में निश्चित रूप से गहरी आस्था है। मंदिर में आकर शांति मिलती है ।माता हर भक्तों की मनोकामना पूरी करती है। इस मंदिर में बहुत से भक्तों ने चैत्र नवरात्र में जवारे एवं मनोकामना पूर्ण करने के लिए 9 दिनों तक अखंड ज्योत भी जलवाई है। यहां के पुजारी श्री अनुराग कृष्ण जी महाराज ने बताया कि इस मंदिर में जो भी लोग मनोकामना के लिए अर्जी लगाकर नारियल बांधते हैं उसकी हर मुराद माता रानी पूरी करती है। यह मंदिर विशेष रूप से विवाह एवं संतान प्राप्ति के लिए जाना जाता है। जिसका विवाह नहीं हो रहा है अड़चन,बाधाओं से ग्रसित है उन सभी कुंवारे लड़के लड़कियों का विवाह शीघ्र हो जाता है। और जिन माताओं को विवाह के बाद संतान की प्राप्ति नहीं हो रही है उन्हें भी संतान की प्राप्ति हो जाती है। इस मंदिर पर आने से माता रानी उन दुखी माताओं की सूनी गोद भरती हैं। एवं कुआंरे लड़के लड़कियों के विवाह हो जाते हैं।

पंडित अनुराग कृष्ण ने बताया कि नवरात्रि में विशेष पूजन सहस्त्रार्जन पुष्पों से श्रीयंत्र पूजन भी किया जाता है।

सोमवार को जवारें का विसर्जन

सिद्ध पीठ दुर्गा मंदिर सुहागी में मंदिर में बोए गए जवारे का विसर्जन सोमवार को किया जाएगा।

instagram 1
Leave A Reply

Your email address will not be published.

00:35