मप्र अजाक्स की नरसिंहपुर में हुई बैठक सम्पन्न..

42

 

रेवांचल टाईम्स – नवनियुक्त जिलाध्यक्ष बंशीलाल अहिरवार के नेतृत्व में बरगी कॉलोनी नरसिंहपुर स्थित अनु.जाति/जनजाति अधिकारी एवं कर्मचारी संघ (अजाक्स) के जिला कार्या.में इंजी.एम के अहिरवार संरक्षक अजाक्स,बिरजू जाटव वरिष्ठ सदस्य, जे एस धुर्वे पूर्व जिलाध्यक्ष, इंजी एल.के.डेहरिया की अध्यक्षता, बीडी मुड़िया (SDO)नर्मदा विकास,श्री नंदलाल अहिरवार वरिष्ठ सदस्य, मलखान मेहरा उच्च माध्य. शिक्षक, रंजीत चौधरी सम्भागीय उपाध्यक्ष आदि की विशेष उपस्थिति में जिला कार्यकारिणी के गठन के संबंध में आवश्यक बैठक आयोजित की गई।
जिसमें जिला कार्यकारिणी के पदाधिकारियों एवं विभिन्न प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों की नियुक्ति के संबंध में नाम सहित प्रस्ताव आमंत्रित किये गये।
जिस पर उपस्थित सभी सदस्यों ने (कुछ पदों को छोड़कर) शेष सभी पदों पर चर्चा उपरान्त सर्वसम्मति से सहमति व्यक्त की गई।
बैठक के दौरान जिला कार्यकारिणी महिला प्रकोष्ठ एवं विभिन्न प्रकोष्ठों के साथ पूर्व पदाधिकारियों व वरिष्ठ सदस्यों की एक अनुशासन समिति का भी गठन किया गया है।
उक्त कार्यकारिणी एवं प्रकोष्ठों को माननीय प्रांताध्यक्ष महोदय जी द्वारा अनुमोदन उपरान्त प्रकाशित/सार्वजनिक की जायेगी। शीघ्र ही नरसिंहपुर जिले के अंतर्गत अजाक्स सभी तहसीलों एवं ब्लॉकों में स्थानीय स्तर पर बैठकें आयोजित कर तहसील एवं ब्लॉक के अध्यक्षों एवं कार्यकारिणियों का गठन किया जाएगा। जिसके लिए संपूर्ण जिले में सदस्यता अभियान प्रारंभ किया गया है एवं जिले में कार्यरत सभी अनु.जाति जनजाति के अधिकारियों – कर्मचारियों से सदस्यता हेतु अपील की गई।बैठक के दौरान नए सदस्यों जिनमें -मुकेश कुमार जाटव (प्राथ.शिक्षक),देवेंद्र पगारे (माध्य. शिक्षक),श्रीमती ज्योति पगारे (माध्य.शिक्षक),राजकुमार ठाकुर (माध्य.शिक्षक),श्रीमती रूकमणी ठाकुर(माध्य.शिक्षक),विद्यासागर चौधरी (माध्य.शिक्षक),श्रीमती रीना चौधरी (वनपाल),लीलाधर चौधरी (जन शिक्षक),भैयाराम चौधरी (जन शिक्षक)विनयकान्त सायलवार (शिक्षक),श्री राजेश चौधरी(माध्य शिक्षक)आदि ने संगठन की आजीवन सदस्यता ग्रहण की श्री मलखान मेहरा (उच्च. माध्य.शिक्षक) एवं श्री बुधराज अहिरवार (उच्च माध्य.शिक्षक) ने भी वार्षिक सदस्यता ग्रहण की एवं सभी ने संगठन की गतिविधियों में हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। बैठक का संचालन मानक लाल अहिरवार (प्राथ.शिक्षक) द्वारा किया गया।बैठक के दौरान बड़ी संख्या में मातृशक्तियों के रूप में श्रीमती तरुणलता धुर्वे AVFO,श्रीमती दशोदा अहिरवार शिक्षक, श्रीमती प्रभा मरावी शिक्षक, श्रीमती त्रिवेणी ठाकुर शिक्षक, श्रीमती लक्ष्मी चौधरी रसोईया, श्रीमती सरोज उइके शिक्षक, श्रीमती गनेशी ठाकुर
सहित संगठन के सदस्य एवं शासकीय अधिकारी एवं कर्मचारी जिनमें धनीराम कोरी शिक्षक, सतीश चौधरी प्र.प्राचार्य,मनीराम मेहरा बी.ए.सी,भोजराज चौधरी (AVFO),जगदीश किशनपुरी शिक्षक,लोचन सिंह सिलावट शिक्षक, पी.के ठाकुर, एम.आर.मेहरा,राजेश कुबरे शिक्षक,सुरेश अहिरवार स्वास्थ्य विभाग, पुरुषोत्तम सिंह चौधरी,धर्मेंद्र कुमार मेहरा वन विभाग, देवीसिंह चौधरी, ललित मेहरा शिक्षक, संजय दोहिया शिक्षक, रूपसिंह छिरा शिक्षक,राकेश मेहरा शिक्षक,लेखराम चौधरी शिक्षक,रामूसिंह मरावी शिक्षक, देवी सिंह ठाकुर शिक्षक, हंसूलाल सहा ग्रेड 3, राकेश ठाकुर, रंजीत सिंह पिपरोलिया शिक्षक,दुर्गा प्रसाद,विनोद कुमार ठाकुर शिक्षक,रणधीर सिंह ठाकुर शिक्षक,तुलसीराम ठाकुर शिक्षक, वीरेंद्र सिंह छिरा शिक्षक, दुलीचंद अहिरवार शिक्षक, महेंद्र सिंह गिगोलिया शिक्षक, नरेंद्र सिंह, के साथ बड़ी संख्या में विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

instagram 1
Leave A Reply

Your email address will not be published.