नगर में पानी के लिए मचा हां हां कार जनता के कंठ सूखे, आठ दिन बीते नलों में नही टपका पानी

27

 

रेवांचल टाईम्स – गर्मी आते ही पानी की त्राहि त्राहि मचती है और जिम्मेदार प्रतिवर्ष अनुसार तात्कालिक व्यवस्था बना कर अपना पलड़ा झड़ते है पर स्थाई व्यवस्था के लिए समय नही निकाल पा रहे है।
बैरसिया गर्मी के प्रारंभिक दौर के ही नगर पालिका की जल आपूर्ति व्यवस्था दम तोड़ चुकी है। या फिर नपा के जल साखा प्रभारी जल संकट बता बजट के लिए प्रोपगंडा कर रहे है। अब सच क्या है। यह तो नगर पालिका जाने लेकिन नगर में बगैर पूर्व सूचना के आठ आठ दिनों में भी नल नही खोले जा रहे है। इससे वार्ड की जनता में आक्रोशित नजर आ रही है। क्योंकि जनता नगर पालिका को जलकर शुल्क 30 दिन का देती है। लेकिन उन्हें महीने में 15 दिन पानी दिया जाता है। फिर भी आजतक आम जनों ने इसका विरोध नही किया। लेकिन अब नपा की जल साखा के कर्मचारियों द्रारा रोज नल खोलने का झूठा अस्वाशन दे दे कर आठ आठ रोज में भी नल नही खोलना से आम जनता परेशान हो उठी है। बुधवार को वार्ड 16 के रहवासियों ने बताया कि उनकी वार्ड में आठ रोज से नल नही चले है। ओर नजदीक कोई सार्वजनिक जलस्रोत भी नही है। कई घरों में पीने व शौच के लिए भी पानी नही है। वार्ड के लोगो ने बताया कि उन्होंने वार्ड पार्षद एव नपा के प्रभारी सीएमओ एव जल साखा प्रभारी को फोन लगाया तो वे रोज झूठा नल खोलने की बोल आठ दिन वाद भी नल नही खोले। इधर वार्ड 11 के लोगो का कहना है कि उनकी वार्ड में भी पांच दिनों से पेयजलापूर्ति नही हुई। लेकिन वार्ड पार्षद द्रारा रोज टैंकर भेज जनता को पेयजल की समस्या नही होने दी। इस सम्बंध में कुछ पार्षदों न छापने की शर्त पर बताया कि नपा की जल साखा के लोग जल संकट बता मोटर पाइप लाइन ओर ट्यूवेल खनन के नाम पर अतिरिक्त बजट हेतु यह खेल खेलते रहे है। हो सकता है इस बार विरही जलाशय सूख जाने के कारण जल आपूर्ति व्यवस्था लड़खड़ा गई हो। इस सम्बंध में सच क्या है। कहा नही जा सकता। परंतु नगर में पानी के लिए जनता में त्राहि त्राहि मची हुई है। इधर नगर की जनता से भेदभाव कर रसूखदारों ओर नपा कर्मचारियों के घरों पर रातों के नपा के टैंकरों से पेयजल आपूर्ति की चर्चा चल रही है।

instagram 1
Leave A Reply

Your email address will not be published.