अधिक बारिश के चलते भीमगढ़ बाँध के खोले गए चार गेट…. जिला प्रशासन ने की सतर्क रहने की अपील….
दैनिक रेवांचल टाइम्स सिवनी – छोड़ा जा रहा 21 हजार 500 घन फीट प्रति सेकेंड पानी संजय सरोवर परियोजना अंतर्गत भीमगढ़ बाँध का जलस्तर 518.90 मीटर तक पहुँचने पर अतिरिक्त जल छोड़े जाने का निर्णय लिया गया है। कार्यपालन यंत्री, जल संसाधन विभाग, तिलवारा बाँयी तट नहर संभाग केवलारी द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, 03 सितम्बर 2025 को सुबह 9 बजे से बाँध के गेट क्रमांक 4, 5, 6 एवं 7 को 1-1 मीटर तक खोला खोला गया है। चारों गेट से 21,000 घनफीट प्रति सेकेंड (595 क्यूमेक्स) तथा पॉवर हाउस से 500 घन फीट प्रति सेकेंड की दर से पानी बैनगंगा नदी में प्रवाहित किया जा रहा है। जिला प्रशासन ने बैनगंगा नदी के तटीय इलाकों में रहने वाले नागरिकों से सतर्क रहने की अपील की है।