भाजपा के स्थापना दिवस पर जिले के बूथों पर फहराया गया पार्टी का ध्वज…

152

 

रेवांचल टाईम्स – मंडला, भाजपा के स्थापना दिवस पर केंद्रीय मंत्री प्रदेश शासन की मंत्री, जिला अध्यक्ष पार्टी पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता बूथ पर पहुंचकर झण्डा फहराकर विभिन्न कार्यक्रमों में हुए शामिल
मंडला भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस को जिले में उल्लास पूर्वक मनाया गया। जिला कार्यालय पंडित दीनदयाल उपाध्याय चौक पर कैबिनेट मंत्री श्रीमती संपतिया उइके जिला अध्यक्ष भीष्म द्विवेदी एवं पार्टी पदाधिकारियों ने पार्टी का ध्वज फहराया। इसके अलावा जिले के बूथों पर कार्यक्रम हुए। मंडलों के बूथों में भारत माता, पं. दीनदयाल उपाध्याय, डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी के चित्रों पर माल्यार्पण कर पार्टी का ध्वज फहराया गया।
लोकसभा प्रत्याशी केंद्रीय मंत्री श्री कुलस्ते ग्राम जेवरा में स्थापना दिवस के कार्यक्रम में हुए शामिल।
भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस के अवसर पर बबलिया मंडल के ग्राम जेवरा में भारतीय जनता पार्टी लोकसभा प्रत्याशी केंद्रीय राज्य मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते बूथ कार्यकर्ताओं के साथ स्थापना दिवस के कार्यक्रम में शामिल हुए इस अवसर पर उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के गौरवशाली अतीत, विस्तार और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में डबल इंजन की सरकार द्वारा किए गए विकास कार्यों और गरीब कल्याण की योजनाओं पर विस्तार से चर्चा कर भाजपा स्थापना दिवस की शुभकामनाएं प्रेषित की।

instagram 1
Leave A Reply

Your email address will not be published.