थाना मोतीनाला पुलिस द्वारा स्थायी वारंटी आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल-
रेवाँचल टाईम्स – मंडला, पुलिस अधीक्षक मंडला के नेतृत्व एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मंडला के मार्गदर्शन में न्यायालयों में लंबित वारंटों की तामिली हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना थाना मोतीनाला पुलिस द्वारा महत्वपूर्ण कार्यवाही करते हुए स्थायी वारंटी आरोपी को गिरफ्तार किया गया |
पशु क्रूरता अधिनियम के तहत वांछित आरोपी को दिनांक 27/10/2025 को दोपहर 14.00 बजे जबलपुर से गिरफ्तार किया गया। आरोपी को विधिवत अभिरक्षा में लेकर माननीय जेएमएफसी न्यायालय भुआ बिछिया में पेश किया गया, जहाँ से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल दाखिल किया गया।
गिरफ्तार आरोपी
नाम: मोहम्मद फिरोज मंसूरी
पिता : शेख मुस्ताख मंसूरी उर्फ नियाज कुरैशी
उम्र: 24 वर्ष
निवासी: मोहरिया, संजय गांधी वार्ड, जबलपुर