सचिव और रोजगार सहायक की मनमानी

 

रेवांचल टाईम्स – मंडला, जिले की जनपद पंचायत बिछिया के अंतर्गत ग्राम पंचायत चौरंगा के ग्रामवासी ग्राम पंचायत सचिव एवं रोजगार सहायक और उपयंत्री के तालमेल से जनता परेशान नजर आ रही हैं और इनके मनमाने आचरण से परेशान हो चुके हैं। ग्राम पंचायत के सचिव एवं रोजगार सहायक अक्सर पंचायत में नदारत पाए जाते हैं।  और आये दिन ग्राम पंचायत भवन के मुख्य दरवाजे में ताला लगा ही मिलता है जिस कारण से ग्रामीणों के कोई भी कार्य समय पर नहीं हो पर रहे है और किसी कार्य के लिए मोबाइल में उनसे संपर्क करने की कोशिश की जाती है  तो पहले तो उनका फोन उठाता ही ओर अगर उठ गया तो उनका एक राटा रटाया जाबाब की जनपद पंचायत बिछिया में कोई मीटिंग या अन्य काम बताकर टाल देते हैं, और जब उनसे बिछिया में मिलने पहुँचते है तो न कॉल उठता ओर न ही वह मिलते है इनके इस रवैया के चलते ग्रामीणजन अपने मूलभूत अधिकारों के लिए दर दर भटक रहे हैं। ग्राम पंचायत भवन मे ताला जड़ा रहता है। और ज्यादा विरोध करने पर सचिव या रोजगार सहायक द्वारा राशन कार्ड पात्रता पर्ची रद्द कर देंगे आदि, इस प्रकार से ग्रामीणजनों को डरा धमका कर रखा जाता है, जिससे गरीब ग्रामीणजन शासन की योजनाओं का लाभ अथवा ग्राम के किसी भी जनहित कार्यों को नहीं करा पा रहे हैं। स्थानीय जनता की मांग है सरपंच सचिव और रोजगार सहायक किस दिन कार्यालय में मिल सकते है उनका मिलने का समय और दिन निश्चित किया जाये जिससे जनता को परेशान न होना पड़े।

Leave A Reply

Your email address will not be published.