शिक्षक शक्ति को भारत एक्सीलेंस अवार्ड

98

दैनिक रेवांचल टाइम्स अजनियां शिक्षक शक्ति पटेल को वर्ष 2024 के लिए फ्रेंडशिप फोरम संस्था दिल्ली द्वारा भारत उत्कृष्टता पुरस्कार 2024 से सम्मानित किया गया है। उन्हें यह पुरस्कार उनके द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में किए जा रहे समर्पित, निरंतर परिणामोन्मुखी प्रयासों और प्रशंसनीय उपलब्धियों के सम्मान में दिया गया। छात्रों के लिए शैक्षिक, सह-शैक्षिक एवं सामुदायिक गतिविधियों में मार्गदर्शक के रूप में शक्ति ने महत्वपूर्ण कार्य किया है। वे एक शिक्षक के रूप अपनी क्षमताओं का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए छात्रों के समग्र विकास और वैश्विक सहयोग की भावना विकसित करने में कार्य कर रहे हैं। इसके अलावा वे अन्य शिक्षकों के लिए मेंटर के रूप में कार्य कर रहे हैं। उन्होंने छात्रहित में आयोजित अनेक कार्यक्रमों में भाग लेकर छात्रों का मार्गदर्शन किया है। इससे पहले उन्हें राष्ट्रपति पुरस्कार, ग्लोबल टीचर रोल मॉडल अवार्ड और डॉ. गुलाब चौरसिया स्मृति सम्मान से भी सम्मानित किया गया है। शक्ति की इस उपलब्धि पर परिजनों ने हर्ष व्यक्त किया है।

instagram 1
Leave A Reply

Your email address will not be published.