ब्रेकिंग न्यूज़ …….लोकायुक्त जबलपुर किटीम का छापा भ्रष्ट लेखपाल को 40,000/- हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों किया गिरफ्तार…

1,161

रेवांचल टाईम्स – जिले में भ्रष्टाचार और न ही भ्रष्ट अधिकारी कर्मचारी में सुधार नहीं हो पा रहा हैं आज फिर एक भ्रष्ट कर्मचारी पर लोकायुक्त की गाज गिर गई।
वही सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार डिंडोरी जिले के विकासखंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय मेहेंदवानी का मामला, सेवानिवृत लेखपाल से पेंशन सहित अन्य क्लेम निकलने के एवज में मांगी थी चालीस हजार की रिश्वत


डिंडौरी जिले के विकास खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय मेहेंदवानी में पदस्थ लेखपाल राजेन्द्र कुमार मार्को को 40,000/- रुपये की रिश्वत लेते लोकायुक्त पुलिस जबलपुर ने रंगे हाथों पकड़ा, प्राप्त जानकारी अनुसार पीड़ित मदन कुमार नामदेव 30/05/2024 को मेहेंदवानी विकास खंड कार्यालय से सेवानिवृत्त हुए थे जिनकी पेंशन, ग्रेच्युटी, के सम्बंध में सेवापुस्तिका जांच कर प्रकरण पूर्ण करने के एवज में बीईओ कार्यालय में पदस्थ लेखपाल राजेन्द्र कुमार मार्को को चालीस हजार रुपये की रिश्वत लेते लोकायुक्त जबलपुर टीम ने रंगे हाथों गिरफ्तर किया है छापे की कार्यवाही में लोकायुक्त के उप पुलिस अधीक्षक दिलीप झारवाड़े,
इंस्पेक्टर मंजू किरण तिर्की, इंस्पेक्टर कमल सिंह उईके, एवं 5 अन्य सदस्यों ने रंगे हाथों पकड़ा आरोपी के विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत कार्यवाही की जा रही है।

instagram 1
Leave A Reply

Your email address will not be published.