नवागत कलेक्टर मंडला ने अंजनिया उपतहसील का किया औचक निरीक्षण..

26

 

रेवांचल टाईम्स – मंडला कलेक्टर सोमेश मिश्रा ने राजस्व अभियान के तहत उपतहसील अंजनिया में जाकर ली जानकारी..

मंडला जिले में सोमेश मिश्रा कलेक्टर साहब ने अपना पदभार ग्रहण करते ही जिले में भ्रमण करते हुए आज अचानक से उपतहसील अंनजिया पहुंच कर राजस्व अभियान के तहत सभी पुराने प्रकरणों की जानकारी लेते हुए जल्द से जल्द निपटारा करने को आदेशित करते हुए राजस्व अभियान में तेजी लाने को कहा साथ तहसील कार्यालय में अन्य प्रकरणों की जानकारी लेते हुए तहसीलदार से अन्य जानकारियां ली उपतहसील अंनजिया में पदस्थ तहसीलदार नितिन गोंड से जानकारी लेते हुए पूछा की अंनजिया में कितने स्कूल हे और स्कूलों की स्थिति क्या है साथ ही नवागत कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने आदेशित किया की राखी पर्व को महत्व में रखते हुए स्कूलों में जाकर कर बच्चियों के साथ में राखी पर्व मनाए और उपतहसील अंजनिया के अंतर्गत आने वाले क्षेत्र में शांति और सौहार्द का वातावरण बनाए रखने में भरपूर प्रयास करें। कुछ समय रुकने के बाद में नवागत कलेक्टर सोमेश मिश्रा बिछिया तहसील निरीक्षण के लिए निकल गए। अंजनिया उपतहसील निरीक्षण के दौरान एसडीएम बिछिया श्री ए.के यादव उपतहसील अंजनिया में पदस्थ तहसीलदार नितिन गोंड आर.आई खटिया सुनुवा भलावी वा विभागीय अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।

instagram 1
Leave A Reply

Your email address will not be published.