ओबीसी महासभा के मण्डला विजिट में यू जी सी लाने के लिए सरकार का जताया आभार

दैनिक रेवांचल टाईम्स – मण्डला* मंगलवार 27 जनवरी को ओबीसी महासभा के एक प्रांतीय दल ने मण्डला विजिट के दौरान मण्डला के ओबीसी वर्ग की बैठक ली। हाल ही में यू जी सी लाने के लिए सबसे पहले सरकार का आभार जताया है। संगठन विस्तार के लिए सदस्यता अभियान पर चर्चा की गई । प्रांतीय दल प्रमुख ने कहा ,कि ओबीसी समुदाय से मध्यप्रदेश में तेरह परसेंट होल्ड हटाकर 27 प्रतिशत आरक्षण लागू किए जाने,जातिगत जनगणना कराए जाने एवं ओबीसी,एस सी,एस टी वर्ग को जनसंख्या के अनुपात में हिस्सेदारी सुनिश्चित कर आरक्षण लागू किए जाने,सभी जाति वर्ग को जनसंख्या के आधार पर प्रतिनिधित्व दिए जाने,केंद्र सरकार की कैबिनेट के 30 अप्रैल 2025 के निर्णय अनुसार जातिगत जनगणना का प्रस्ताव पारित किया था, जो बर्ष 2026 अप्रैल माह से शुरू होने वाली सामान्य जनगणना को जातीय जनगणना के आधार पर किए जाने तथा जातिगत जनगणना के फार्म में ओबीसी का कॉलम जोड़े जाने की मांग को जल्द पूरा करने सरकार से मुख्य रूप से दोहराई गई है।आगे बताया कि हाल ही में भारत सरकार के द्वारा लाए गए यू जी सी बिल का सम्पूर्ण भारत देश के ओबीसी वर्ग की ओर से महासभा सरकार का आभार करती है। ओबीसी,एस सी,एसटी वर्ग के विधायक मंत्री एवं सांसदों से आग्रह भी किया गया है, कि वे भी इस बिल का समर्थन करें जिससे यूनिवर्सिटियों एवं उच्च शिक्षण संस्थानों , कैंपसों में ओबीसी,एस सी,एस टी के बच्चों के साथ वर्ष 2019 से 2024 के बीच बढ़े जातीय भेदभाव की शिकायत 118% यूजीसी इक्विटी रेग्युलेशन बिल के द्वारा इस प्रकार की घटनाओं को रोका जाएगा।मध्य प्रदेश में ओ बी सी,एस सी,एस टी के लगभग पांच लाख खाली पड़े बैकलॉक पदों को शीघ्र भरे जाने की मांग को भी इस अभियान का प्रमुख बिंदु बताया है। यह मध्यप्रदेश भ्रमण अभियान समस्त जिलों में चलाया जा रहा है।इस अवसर पर राष्ट्रीय दल से राष्ट्रीय महासचिव डॉ. बृजेंद्र सिंह यादव, कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष सौरभ लिल्लहारे लोधी, युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष सुनील यादव, किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष भंमर सिंह धाकड़, जिला प्रभारी दीनदयाल बिसेन के साथ मण्डला जिला अध्यक्ष राधेश्याम यादव,संजय बर्मन, उपाध्यक्ष चंद्रगुप्त नामदेव, कुंजबिहारी पटैल,निर्मल पटैल,एड.संजय चौरसिया, एड.धर्मेंद्र धार्या, कन्हैया पटैल, पी.डी.खैरवार,सहजान परस्ते सहित ओबीसी समुदाय के लोग बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.