राष्ट्रीय खिलाड़ी रामा परते को मिला महाकौशल खेल रत्न अवॉर्ड, मोहगाँव पहुँचने पर किया भव्य स्वागत…

44

 

रेवांचल टाईम्स – मंडला, जबलपुर संस्कारधानी महाकौशल खेल रत्न अलंकरण समारोह मंडला जिले की विकास खंड के आदिवासी बाहुल्य ग्राम सकरी की एक ऐसी ही हुनरमंद खिलाड़ी रामा परते जिला, संभाग, प्रदेश, राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना ली है रामा ने अब तक राष्ट्रीय स्तर पर 26 पदक ऑल इंडिया मास्टर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में 14 गोल्ड मेडल अपने नाम की, इसकी इस उपलब्धि पर संस्कारधानी जबलपुर महाकौशल में खेल रत्न अवार्ड से सम्मानित किया गया, जानकारी के अनुसार हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद जी के जन्म दिवस को खेल दिवस के रूप में मनाया जाता है, 29 अगस्त को राष्ट्रीय खेल दिवस जबलपुर संस्कारधानी की मानस भवन में नगर पालिका निगम जबलपुर महाकौशल क्रीड़ा परिषद के संयुक्त तत्वाधान में महाकौशल खेल रत्न अलंकरण समारोह आयोजित किया गया जिसमें अनेक खिलाड़ियों के बीच मंडला जिला शान रामा परते को महाकौशल खेल रत्न से सम्मानित किया गया। 30 अगस्त को मोहगाँव पहुँचने पर रामा परते को पुष्प हारों से भव्य स्वागत किया गया। स्वागत की जुलूस विकास शिक्षा अधिकारी कार्यालय से प्रारंभ होकर बस स्टैंड होते हुए उत्कृष्ट शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मोहगाँव पहुँचा जहाँ पर समस्त शिक्षक स्टाफ भव्य रूप से स्वागत किया गया। इस दौरान शिक्षक शिक्षिकाएं सहित समस्त छात्र छात्राएँ व सभी शुभचिंतकों ने रामा परते को बधाई एवं शुभकामनाएँ दी।

instagram 1
Leave A Reply

Your email address will not be published.