केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने नागपुर में किया अजेय मंडला पत्रिका पांचवा प्रकाशन का विमोचन

28

रेवांचल टाइम्स मंडला सामाजिक संस्था भागीरथ सेवा विकास परिवार सामाज सेवा के क्षेत्र में सामाज में विभिन्न प्रकार का योगदान और भूमिका निभा रहा है संस्था लगातार सामाजिक गतिविधियां सक्रियता के साथ कार्य कर रही है भागीरथ सेवा विकास परिवार द्वारा प्रत्येक वर्ष अजेय मंडला पत्रिका का प्रकाशन भी करता है और यह अजेय मंडला पत्रिका का पांचवा प्रकाशन है।
इस पांचवें प्रकाशन के शुभ अवसर पर नागपुर में केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने अपने शुभ कर कमलों से इस अजेय मंडला पत्रिका का विमोचन किया अजेय मंडला पत्रिका के संस्थापक एवं बीएसवीपी अध्यक्ष डॉ अजय कुमार वंशकार ने बताया अजेय मंडला पत्रिका का कार्य मंडला की जिले की विशेषता यहां की उपलब्धियां पर्यटन स्थल धार्मिक एवं ऐतिहासिक स्थल मंडला के जंगल की वनस्पति का महत्व यहां की जनजाति संस्कृति गोंड़ी कला नृत्य परंपरा और सामाज सेवा के क्षेत्र में जो लगातार अपना योगदान देते आ रहे हैं ऐसे व्यक्तियों का जीवन परिचय महापुरुषों का जीवन परिचय व्यक्तियों के स्वतंत्र साकारात्मक विचार को भी जन जन तक पहुंचाने का कार्य अजेय मंडला पत्रिका मंडला जिले के आलावा भी मध्यप्रदेश के विभिन्न जिलों पर कर रहा है और यही कार्य लगातार करता रहेगा और मंडला जिले की विशेषता और मंडला की खूबसूरती मध्यप्रदेश के आलावा अन्य प्रदेशों में भी पहुंचाएगा पत्रिका विमोचन के उपरांत केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने संस्था भागीरथ सेवा विकास परिवार और अजेय मंडला पत्रिका के कार्य की सराहना की और पत्रिका प्रकाशन की शुभकामना सभी सदस्यों दी।
इस अवसर पर संस्था अध्यक्ष और अजेय मंडला पत्रिका के संस्थापक डॉ अजय कुमार वंशकार सामाज सेवी विकास जायसवाल ज्योति जायसवाल बीएसवीपी सदस्य अरबिंद बरमैया नारायण नागवंशी संध्या कान्ड्रा राजेश अवधिया साहिल लहोरिया और मार्शल आर्ट खिलाड़ी आशुतोष जायसवाल नन्हा सा चंदू जायसवाल चैंपियन भी उपस्थित रहे।

instagram 1
Leave A Reply

Your email address will not be published.

00:32