मंडला पुलिस के 04 पुलिस अधिकारियों को केन्द्रीय गृह मंत्रालय द्वारा अति उत्कृष्ट सेवा पदक एवं उत्कृष्ट सेवा पदक से किया गया सम्मानित
रेवांचल टाईम्स – मंडला, केन्द्रीय गृह मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा अति उत्कृष्ट सेवा पदक एवं उत्कृष्ट सेवा पदक की घोषणा
सहायक सेनानी 35वीं वाहिनी मंडला, अति उत्कृष्ट सेवा पदक, निरीक्षक (अनु.) कार्य. सहायक उपनिरीक्षक व आरक्षक उत्कृष्ट सेवा पदक से हुए सम्मानित
केन्द्रीय गृह मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को उनकी अति उत्कृष्ट सेवाओं के लिये वर्ष 2024 का “अति-उत्कृष्ट सेवा पदक” और “उत्कृष्ट सेवा पदक” की घोषणा की गई हैं। पुलिस महानिदेशक मध्यप्रदेश द्वारा प्रदेश से अति उत्कृष्ट सेवा पदक एवं उत्कृष्ट सेवा पदक प्राप्त करने वाले पुलिस अधिकारियों की सूची जारी की हैं।
जिसमें मण्डला जिले से 04 पुलिस अधिकारियों को उनकी उत्कृष्ट सेवाओं के लिए सम्मानित किया गया है। महेन्द्र रायपुरिया, सहायक सेनानी 35वीं वाहिनी विसबल मंडला को अति उत्कृष्ट सेवा पदक पीए निरीक्षक(अनु.) रविन्द्र कुमार लिल्हारे, पुलिस कार्यालय मंडला, पुलिस अधीक्षक कार्यालय की रीडर शाखा में पदस्थ कार्य. सहायक उप निरीक्षक हेमचंद बरमैया एवं 35वीं वाहिनी वि.स.बल, मण्डला में पदस्थ आरक्षक मनोहर सिंह मरावी “उत्कृष्ट सेवा पदक” से सम्मानित किया गया है।
