राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा केन्द्रों के लिए ड्यूटी निर्धारित

108

 

मण्डला 19 जून 2024

कलेक्टर डॉ. सलोनी सिडाना ने राज्य सेवा एवं राज्य वन सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2024 के लिए अधिकारी एवं कर्मचारियों की ड्यूटी निर्धारित कर दी है। जारी आदेश के अनुसार 23 जून 2024 दिन रविवार को 2 सत्रों में जिला मुख्यालय के 7 परीक्षा केन्द्रों में प्रातः 10 बजे से 12 बजे तक एवं अपरान्ह 2:15 बजे से 4:15 बजे तक परीक्षा आयोजित होगी।

जारी आदेश के अनुसार परीक्षा की जांच हेतु अपर कलेक्टर राजेन्द्र कुमार सिंह एवं संयुक्त कलेक्टर हुनेन्द्र घोरमारे को उड़नदस्ता हेतु ड्यूटी लगाई गई है।

instagram 1
Leave A Reply

Your email address will not be published.

10:06