बरगी आंदोलन के प्रमुख केहर सिंह मार्को का निधन

175

रेवांचल टाईम्स – मंडला ग्राम मल्धा बीजाडांडी के निवासी केहर सिंह मार्को का कल सुबह हृदय गति रूक जाने से निधन हो गया। बरगी विस्थापितों के पुनर्वास के लिए एसडीएम निवास की अध्यक्षता में गठित उपखंड स्तरीय समिति के सदस्य रहे थे। बीजाडांडी क्षेत्र में बरगी जलाशय से लिफ्ट सिंचाई योजना अभियान को आगे बढाने में महती भूमिका निभा रहे थे।आज उनके निधन पर श्रंद्धाजलि देते हुए नर्मदा बचाओ आंदोलन की मेधा पाटकर ने कहा कि केहरभाई जैसे जुझारू,ईमानदार और विस्थापितों के नेतृत्व में माहिर आदिवासी विरले होते हैं। उनका देहांत बहुत दुखद है।वो अपनी पत्नी बसंतीबाई के साथ कायम नर्मदा घाटी में सक्रिय रहे।। किसान और मछुआरों के साथ नेताओं को सवाल करने में अगुवाह रहे। सरदार सरोवर के आंदोलन में शामिल होते रहे। बसंती बाई को संबल मिले।
निवास विधायक चेन सिंह बरकङे ने कहा कि हम सबने एक अच्छा संघर्षशील सहयोगी को खो दिया है।पूर्व विधायक डाक्टर अशोक मर्सकोले ने श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि वो सभी समाज और वर्गों के साथ समन्वय बनाकर कार्य करने में विश्वास करते थे।इसलिए सबके बीच लोकप्रिय थे।बीजाडांडी के जनपद सदस्य राजेन्द्र पुट्टा ने भी निधन की सूचना मिलने पर दुख व्यक्त किया है। बरगी बांध विस्थापित एवं प्रभावित संघ के देवकी बाई ठाकुर,मीरा बाई मरावी, दादु लाल कुङापे,शारदा यादव, मुन्ना यादव, मुन्ना बर्मन, बबलू पटवा,भूवन बर्मन, हजारी लाल झारिया,पुनाराम पाठक,राजेश तिवारी,राज कुमार सिन्हा ने अपनी संवेदनाएं वयक्त किया है।
राज कुमार सिन्हा

instagram 1
Leave A Reply

Your email address will not be published.