सामाजिक कार्यकर्ता विवेक पवार की गिरफ्तारी की भर्त्सना
दैनिक रेवांचल टाइम्स मवई मंडला ब्लॉक के सामाजिक संगठनों, कार्यकर्ताओं और जन संघर्ष मोर्चा के मुखियाओं ने विगत 11 फरवरी को सामाजिक कार्यकर्ता विवेक पवार को गिरफ्तार कर जेल भेजने की कार्यवाही की कड़ी भर्त्सना की।
मवई क्षेत्र की विभिन्न पंचायतों से पहुंचे सैकड़ों ग्रामीणों ने जन अधिकारों के लिए प्रतिबद्ध विवेक पवार के साथ अपनी एकजुटता दिखलाई और कहा कि संवैधानिक अधिकारों के संघर्ष को किसी भी सूरत में खत्म नहीं होने देंगे।
बैठक में बिछिया से जनपद सदस्य सुंदर कुमरे, मवई से संगठन के मुखिया सुंदर लाल मरकाम सुध्धू सिंह मरावी , तुलसी राम धुर्वे , लालजू सिंह बैगा, छोटू सिंह परस्ते , सामाजिक कार्यकर्ता रूक्मणी सुरेश्वर , चन्द्रवती पेन्दो, चरन सिंह परते ने अपने विचार रखे।
