रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय, जबलपुर
शैक्षणेत्तर कर्मचारी संघ का 58वाँ शपथ विधि समारोह भव्यता के साथ सम्पन्न
संस्था का हित सर्वोपरि होना चाहिए – प्रहलाद सिंह पटेल
रेवांचल टाईम्स – रानी दुर्गावती विष्वविद्यालय शैक्षणेत्तर कर्मचारी संघ का 58वाँ शपथ विधि समारोह प्रहलाद सिंह पटेल, केबिनेट मंत्री, म.प्र. शासन, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के मुख्य आतिथ्य, विधायक अशोक रोहाणी के सारस्वत आतिथ्य, कुलगुरु प्रो. राजेश कुमार वर्मा की अध्यक्षता, राकेश सिंह गुर्जर, प्रांताध्यक्ष म.प्र. विश्वविद्यालयीन कर्मचारी महासंघ एवं कुलसचिव डॉ. आर.के. बघेल के विशिष्ट आतिथ्य में आज विश्वविद्यालय के पं. कुंजीलाल दुबे प्रेक्षागृह में भव्यता के साथ आयोजित किया गया।
समारोह के मुख्य अतिथि मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने अपने सारगर्भित उद्बोधन में कहा कि व्यक्ति से बड़ा संगठन होता है और संगठन से बड़ा देश होता है। अतः आपके लिए संस्था अर्थात् विश्वविद्यालय का हित सर्वोपरि होना चाहिए। विधायक अशोक रोहाणी ने नव निर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि पूरी निष्ठा से कर्मचारियों के हित में कार्य कीजिए। विष्वविद्यालय कर्मचारी संघ समारोह कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए कर्मचारी संघ संरक्षक एवं माननीय कुलगुरु प्रो. वर्मा ने कहा कि सदैव की भांति कर्मचारी, अधिकारी और प्राध्यापक एक दूसरे के पूरक बनकर कार्य करें तभी विश्वविद्यालय का विकास होगा। कुलगुरु प्रो. वर्मा ने कर्मचारी संघ के नए पदाधिकारियों को कर्तव्यनिष्ठा की शपथ दिलाई।
समारोह में कर्मचारी संघ अध्यक्ष श्री वीरेन्द्र सिंह पटेल, महासचिव राजेन्द्र शुक्ल एवं कार्यकारिणी सदस्यों जयशंकर पाण्डेय, प्रवीण जयसवाल, डॉ. संजय तिवारी, विक्रम उइके, श्री राजेन्द्र कनौजिया, रजनीश पाण्डेय, ओमप्रकाश शुक्ला आदि ने माननीय अतिथियों का पुष्पमाला से सम्मानित किया। कार्यक्रम का संचालन विश्वविद्यालय कर्मचारी संघ के उपाध्यक्ष प्रेम प्रकाश पुरोहित द्वारा किया गया एवं आभार प्रदर्शन उपाध्यक्ष बीरेन्द्र कुमार तिवारी ने किया। कार्यक्रम में कर्मचारी महासंघ के ग्वालियर, महू, रीवा एवं इन्दौर से पधारे हुए पदाधिकारियों सहित प्रो. राकेश बाजपेयी, प्रो. एस.एस. संधू, प्रो. सुरेन्द्र सिंह, डॉ. गजेन्द्र सिंह, डॉ. अजय गुप्ता, डॉ. निधि सक्सेना, डॉ. विनय तिवारी, डॉ. आर.के. गुप्ता, डॉ. विनीता तिवारी सहित सभी कर्मचारी, अधिकारी, प्राध्यापकों की उपस्थिति रही।
