जिला स्तरीय बाढ़ आपदा प्रबंधन के लिए ड्यूटी निर्धारित कलेक्टर ने जारी किए आदेश

17

 

जिला स्तरीय कंट्रोल रूम नंबर 07642-251179

 

मंडला 15 जून 2024

जिला आपदा प्रबंधन के अंतर्गत मानसून सत्र 2024 में वर्षाकाल के दौरान बाढ़/अतिवृष्टि से प्रभावी ढंग से निपटने हेतु जिला स्तरीय बाढ़ आपदा प्रबंधन कंट्रोल रूम कलेक्टर कार्यालय के अधीक्षक कक्ष में स्थापित किया गया है। जिला स्तरीय कंट्रोल रूम का नंबर 07642-251179 है। हीरालाल तिवारी प्रभारी अधीक्षक भू-अभिलेख को इस कंट्रोल रूम का प्रभारी बनाया गया है। कंट्रोल रूम में 24 घंटे की ड्यूटी के लिए शासकीय सेवकों की ड्यूटी 15 जून से 15 जुलाई 2024 तक अधिकारियों की ड्यूटी निर्धारित की गई है।

जारी आदेश के तहत सहा.ग्रेड-3 भरत झारिया एवं दफतरी अंतराम सैयाम की सोमवार को रात्रि 9 बजे से प्रातः 9 बजे तक तथा बुधवार को प्रातः 9 बजे से दोप. 3 बजे तक, गुरूवार. दोप. 3 बजे से रात्रि 9 बजे तक, शुक्र. रात्रि 9 बजे से प्रातः 9 बजे तक एवं रविवार को प्रातः 9 बजे से दोप. 3 बजे तक की ड्यूटी लगाई गई है। इसी प्रकार स्थाईकर्मी देवेन्द्र चौरसिया एवं मैकू लाल की सोम. को दोप. 3 बजे से रात्रि 9 बजे तक, मंग. रात्रि 9 बजे से प्रातः 9 बजे तक, गुरू. प्रातः 9 बजे से दोप. 3 बजे तक, शुक्र. दोप. 3 बजे से रात्रि 9 बजे तक एवं शनि. को रात्रि 9 बजे से प्रातः 9 बजे तक, सहा. ग्रेड-3 बालकिशन कछवाहा एवं टाईम कीपर सुरेश कुमार दुबे की सोम. प्रातः 9 बजे से दोप. 3 बजे तक, मंग. को दोप. 3 बजे से रात्रि 9 बजे तक, बुधवार को रात्रि 9 बजे से प्रातः 9 बजे तक, शुक्र. प्रातः 9 बजे से दोप. 3 बजे तक, शनि. दोप. 3 बजे से रात्रि 9 बजे तक एवं रविवार को दोप. 3 बजे से रात्रि 9 बजे तक तथा सहा. ग्रेड-3 रविन्द्र सिंगवारे एवं स्टोर अटेडेंट नरेन्द्र श्रीवास्तव की मंगवार को प्रातः 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक, बुधवार को दोपहर 3 बजे से रात्रि 9 बजे तक, गुरूवार को रात्रि 9 बजे से प्रातः 9 बजे तक, शनिवार को प्रातः 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक तथा रविवार को रात्रि 9 बजे से प्रातः 9 बजे तक की ड्यूटी लगाई गई है।

instagram 1
Leave A Reply

Your email address will not be published.