क्या है भारत जोड़ो अभियान ?

47

रेवांचल टाईम्स – मंडला, राष्टीय स्वयं संघ और प्रधान मंत्री मोदी जी की नीतियों से देश के संसाधनों पर लगातार कुछ पूंजीपतियों का कब्जा होता जा रहा है, विकेन्द्रीकृत सत्ता को समाप्त कर सत्ता का केन्द्रियकरण किया जा रहा है। पंचायती राज लगभग समाप्ति की ओर है। धार्मिक उन्माद पैदा कर आस्था को चोट पहुंचाई जा रही है और संविधान की जगह बहुमत के आधार पर देश की सत्ता चलाने के प्रयास हो रहे हैं। इससे भारत के नागरिकों के बुनियादी अधिकारों और उनकी गरिमा के साथ खिलवाड़ हो रहा है। भारत जोड़ो अभियान देश और समाज को इन हालातों से उबारने देश भर में नागरिक अधिकारों के लिए संघर्षरत जन संगठनों और सामाजिक संगठनों का एक साझा अभियान है।

न्याय यात्रा में शिरकत करने वाले संगठन?
विपक्ष के नेता राहुल गांधी की अगुआई में 14 जनवरी 2024 को इंफाल से निकली भारत जोड़ो न्याय या़त्रा 2 मार्च को मध्यप्रदेश में प्रवेश कर रही है। मंडला, बालाघाट और डिंडौरी जिले से इस यात्रा में जन संघर्ष मोर्चा महाकौशल, बरगी बांध विस्थापित एवं प्रभावित संघ, जय युवा आदिवासी संगठन जयेस, एकता परिषद, आदिवासी महा पंचायत, पेसा ग्रामसभा सशक्तिकरण मिशन, भीम आर्मी, पिछड़ा वर्ग महासभा और पंचायतीराज प्रतिनिधि शामिल हो रहे हैं। ये सभी संगठन अपने अपने कार्यक्षेत्र में अन्याय के खिलाफ लड़ने के साथ ही शोषित पीड़ित और जन सामान्य में संवैधानिक चेतना पैदा करने का काम कर रहे है।

आर एस एस और भाजपा की नीतियों पर देश को नहीं चलने देगें ?
नागरिकों की गरिमा और संवैधानिक अधिकारों की बजाय नागरिकों को लाभार्थी बना देने और चंद पूंजीपतियों के हित में संसाधनों की लूट करने वाली आर एस एस और भाजपा नीतियों पर हम देश को आगे नहीं जान देना चाहते। अनेकता में एकता ही देश की मूल पहचान है, और इस पहचान को बनाये रखना भारत जोड़ो अभियान का मूल उद्देश्य है।

किसानों पर हो रहे हमलों की हम निंदा करते हैं ?
देश के अन्नदाता किसानों पर पिछले कुछ सालों में सत्ता प्रायोजित हमले काफी बढ़ गये हैं। ये हमले किसानों के शरीर ही नहीं बल्कि उनकी गरिमा और आर्थिक आजादी पर सीधे चोट कर रहे है। जय जवान जय किसान के इस देश में जवानों को किसानों पर हमले करने मजबूर किया जा रहा है। हम इसकी कड़ी निंदा करते हैं। ये देश के किसानों और मेहनतकशों का देश है। देश की इस आबादी और इसके सम्मान को पूंजी परस्त सत्ता और नेताओं से बचाने भारत जोड़ो अभियान हर स्तर पर संघर्ष करेगा।

महाकौशल के मुद्दों पर भारत जोड़ो अभियान संघर्ष तेज करेगा?
महाकौशल के मंडला, बालाघाट और डिंडौरी जिले में बांध परियोंजनाओं, चुटका परमाणु परियोजना से यहां के मेहनतकश आदिवासी, किसानों और प्राणियों पर आजीविका विस्थापन का खतरा लगातार बढ़ रहा है। 5 वी अनुसूची वाले क्षेत्र होने के बाद भी स्थानीय निकायों और पंचायती राज संस्थाओं की स्वायत्ता खत्म की जा रही है। भारत जोड़ो अभियान से जुडे जन संगठन, सामाजिक कार्यकर्ता और सामाजिक संगठन इन मुद्दों पर संघर्ष में एक साथ हैं।

instagram 1
Leave A Reply

Your email address will not be published.