सरसंघ चालक मोहन भागवत का आगमन…..कहा कि हमारा आचरण ही हमारी पहचान है।

28

 

दैनिक रेवांचल टाइम्स |जबलपुर माननीय सरकार्यवाह श्री भैया जी जोशी का रविवार को सड़क मार्ग से मंडला आगमन हुआ। वे अमरकंटक से होते हुए मंडला पहुँचे थे। पूजनीय सरसंघचालक जी ने प्रातः सहस्त्रधारा में मां नर्मदा का पूजन किया। तत्पश्चात कार्यकर्ताओं से भेंट की।

कार्यकर्ताओं से चर्चा के दौरान पूजनीय सरसंघचालक ने कहा कि हमारा आचरण ही हमारी पहचान है। हमारे मन, वचन और कर्म में समन्वय होना चाहिए। सारे विश्व के साथ मिलकर चलने की भारत की प्राचीन परंपरा है। सदा से हम सबका कल्याण चाहने वाले हैं। देश की स्वाधीनता के लिए हमारे पूर्वजों ने बहुत संघर्ष किया बलिदान दिए। आज हम स्वाधीन हैं। स्वाधीन राष्ट्र में समय पालन व्यवस्था पालन नागरिक अनुशासन का पालन भी देशभक्ति का एक प्रकार है। हमें अपने आचरण एवं संवाद के द्वारा सारे समाज में इन गुणों को स्थापित करना है।

शाम को उन्होंने सड़क मार्ग से जबलपुर प्रस्थान किया।

instagram 1
Leave A Reply

Your email address will not be published.