ननिज अजाक्स संघ भी आया रादुविवि कर्मचारियों के साथ क्रमिक अनशन और धरना प्रदर्शन का सत्रहवां दिन

121
रानी दुर्गावती विष्वविद्यालय शैक्षणेत्तर कर्मचारी संघ, जबलपुर
रेवांचल टाईम्स – ननिज अजाक्स संघ भी आया रादुविवि कर्मचारियों के साथ
क्रमिक अनषन और धरना प्रदर्षन का सत्रहवां दिन
रानी दुर्गावती विष्वविद्यालय शैक्षणेत्तर कर्मचारी संघ को नगर के प्रमुख कर्मचारी संघो और छात्र संघ का पुरजोर समर्थन मिल रहा है। इसी कड़ी में आज नगर निगम जबलपुर के अजाक्स संघ का प्रतिनिधि मण्डल विष्वविद्यालय पहुँचा और धरने पर बैठकर विष्वविद्यालयीन कर्मचारियों का आंदोलन में खुलकर समर्थन किया। इस अवसर पर संघ के अध्यक्ष अमित मेहरा ने कर्मचारियों की विषाल सभा को संबोधित करते हुए कहा कि 13 वर्ष से विष्वविद्यालय में जमे उप कुलसचिव दीपेष मिश्रा को तत्काल हटाया जाय तथा कर्मचारियों की श्रमसाध्य भत्ते के भुगतान, अनुकम्पा नियुक्ति, समयमान वेतनमान का लाभ जैसी मूलभूत और जायज मांगों विष्वविद्यालय प्रषासन को तत्काल पूरा करना चाहिये। इसके लिये अजाक्स संघ पूरे मनोयोग के साथ शैक्षणेत्तर कर्मचारी संघ के साथ है। इस अवसर पर अजाक्स संघ के महासचिव रामाराव मगरधे, गुलषन जबलपुरिया, जगदीष नन्हेट तथा वीरेन्द्र सिंह पटेल ने भी सभा को संबोधित करते हुए कर्मचारियों का उत्साहवर्धन किया।
इसके पूर्व क्रमिक अनषन के सत्रहवें दिन कर्मचारी संघ के वरिष्ठ कर्मचारी नन्द कुमार यादव आज धरने पर बैठे। महासचिव राजेन्द्र प्रसाद शुक्ला, उपाध्यक्ष प्रेम प्रकाष पुरोहित, संयुक्त सचिव रजनीश पाण्डेय, बीरेन्द्र कुमार तिवारी, संजय तिवारी के साथ विष्वविद्यालय के सभी कर्मचारियों ने सभी समस्याओं के त्वरित निराकरण की मांग की है।
(वीरेन्द्र सिंह पटेल)   (राजेन्द्र प्रसाद शुक्ल)
     अध्यक्ष              महासचिव
instagram 1
Leave A Reply

Your email address will not be published.