गौशाला खोलने में परहेज क्यों कर रही सरकार …..?

गांव गांव हर नगर में नहीं खोली जा रही गौशाला ,
जबकि इसकी है बहुत दरकार, ध्यान नहीं दे रहे सभी जवाबदार सड़को में घूम रहे मवेशी
रेवांचल टाईम्स – मंडला, मध्य प्रदेश के मंडला जिले में या यू कहे की संपूर्ण मध्य प्रदेश में प्रत्येक गांव व प्रत्येक नगर में ज्यादा से ज्यादा गौशाला खोलने के लिए सरकार लगता है परहेज कर रही है इसी वजह से अभी तक सभी ग्रामों नगरों में शासन प्रशासन की मदद से गौशाला नहीं खुल पाई है गौशाला नहीं होने की वजह से खासकर गांव में परेशानी बढ़ती जा रही है गांव में शासकीय या चरनोई भूमि अतिक्रमण की भेंट चढ़ गई है, भूमि में अतिक्रमण होने की वजह से चरनोई घास भूमि या शासकीय भूमि नहीं बची है जिसकी वजह से गौ माता व अन्य पालतू पशुओं के चरने की समस्या खड़ी हो गई है देखा यह जा रहा है कि इस वजह से मवेशी बाहर चरने नहीं जा पा रहे हैं और इसी कारण से मवेशियों की मौत भी हो रही है एक तरफ सरकार गाय पालन संरक्षण का ढिंढोरा पीट रही है तो दूसरी तरफ इस विषय पर कोई विशेष ध्यान नहीं दे रही है नागरिक चाह रहे हैं कि हर गांव, हर नगर में ज्यादा से ज्यादा गौशाला खोली जाए गौशाला का संचालन सहायता समूह या ग्राम में अलग से गौशाला संचालन समिति का गठन करके गौशाला का संचालन किया जाए शासन द्वारा गौशाला संचालन के लिए पूरी मदद की जाए गौशाला बनवाई जाए गांव-गांव मनरेगा व अन्य योजनाओं के अंतर्गत गौशालाओं का निर्माण किया जाए तो ज्यादा बेहतर होगा और गांव से लेकर कस्बों और नगरों में आवारा सड़को में घूम रहें गाय बेलों के कारण आये दिन घटना दुर्घटना बढ़ रही है ऐसी जन अपेक्षा है। कि आवारा पशुओं को भी गौ शाला में पहुँचा जा सकें।