भाजपा कार्यकर्ताओं ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की पुण्यतिथि पर माल्यार्पण कर दी श्रद्धांजलि

13

रेवांचल टाइम्स मंडला नैनपुर भाजपा आज अपने प्रमुख नेताओं में से एक पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि समर्पण दिवस के रूप में मनाया। एकात्म मानववाद और अंत्योदय के प्रणेता, भारतीय जनसंघ के संस्थापक, भाजपा कार्यकर्ताओं के पथ प्रदर्शक पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर पार्टी के सभी प्रमुख नेता जुटें। एकात्म मानववाद के प्रणेता जनसंघ के संस्थापक भारतीय जनता पार्टी के पुरोधा पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की पुण्यतिथि मनाई गई नगर के चकोर तट पर स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय पार्क में उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने श्रद्धा सुमन अर्पित किया एवं पुण्यतिथि पर उनके जीवन में प्रकाश डालते हुए पंडित दीनदयाल उपाध्याय को याद किया । इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के मंडल अध्यक्ष राकेश रजक नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती कृष्णा पंजवानी अंजनी तिवारी, बाल किशन खंडेलवाल पूर्व मंडल अध्यक्ष दिनेश रजक के द्वारा उनके जीवन में प्रकाश डालते हुए समस्त कार्यकर्ताओं से एकात्मक मानव वाद एवं उनके बताए हुए मार्ग को आत्मसात करने की बात कही साथ ही उनकी प्रतिमा में माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की इस अवसर पर बड़ी संख्या में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता पदाधिकारी गण उपस्थित रहे ।

instagram 1
Leave A Reply

Your email address will not be published.

11:13