कमलनाथ व नकुलनाथ ने व्यक्त की शोक संवेदनायें प्रदेश सरकार से की उच्च स्तरीय जांच की मांग

217

रेवांचल टाईम्स – छिन्दवाड़ा जिले के तामिया ब्लॉक के माहुलझिर थाना अंतर्गत बोदलकछार ग्राम में आदिवासी युवक ने अपने ही परिवार के आठ सदस्यों की निर्मम हत्या कर दी और स्वयं ने भी फांसी लगा ली। इस हृदयविदारक घटना पर मप्र के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ व जिले के सांसद नकुलनाथ ने अपना गहन शोक व्यक्त किया। नेताद्वय ने अपनी गहरी शोक संवेदना व्यक्त करते हुये कहा कि आरोपित ने कत्ल के उपरांत जान दे दी यह सामान्य घटना नहीं है। पूर्व सीएम कमलनाथ व सांसद नकुलनाथ ने मप्र सरकार से सम्पूर्ण घटना की उच्च स्तरीय जांच कराकर सच्चाई को सामने लाने का आग्रह किया है।

जानकारी के अनुसार पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ व सांसद नकुलनाथ ने दिवंगत आत्माओं की शांति के लिये ईश्वर से प्रार्थना की साथ ही नेताद्वय के निर्देश प्राप्त होने के उपरांत कांग्रेस जिलाध्यक्ष विश्वनाथ ओक्टे, परासिया विधायक सोहन वाल्मीक, जुन्नारदेव विधायक सुनील उइके, पांढुर्ना विधायक निलेश उइके, पर्यवेक्षक जमील खान, ब्लॉक अध्यक्ष मनमोहन साहू व क्षेत्रीय अध्यक्ष उमराव शाह, क्षेत्रीय अध्यक्ष भवानी पटेल ग्राम बोदल कछार पहुंचे जहां उन्होंने वस्तु स्थिति की जानकारी लेने के उपरांत मृतक परिवार के रिश्ते व नातेदारों का इस गहन दुख की घड़ी में ढांढस बंधाया साथ ही पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ व सांसद नकुलनाथ की ओर से हर संभव मदद के लिये आश्वस्त किया। कांग्रेस के उपस्थित समस्त नेतागण अंतिम संस्कार में सम्मिलित हुये।

वही मध्य प्रदेश की कैबिनेट मंत्री लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग मंत्री संपत्तियां उइके घटना स्थल पर शासन की ओर से 15 लाख रुपए देने की घोषणा की और अंतिम संस्कार के लिए ₹20000 नगद प्रदान किया घटनास्थल पर भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष विवेक बंटी साहू शेषराव यादव और पार्टी के अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

instagram 1
Leave A Reply

Your email address will not be published.