छिंदवाड़ा में ‘रॉ पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप’ का भव्य शुभारंभ, 300 से अधिक खिलाड़ी दिखाएंगे दम!

रेवांचल टाईम्स ​छिंदवाड़ा खेल प्रतिभाओं को मंच प्रदान करने के उद्देश्य से रॉ पावरलिफ्टिंग एसोशियन, छिंदवाड़ा के तत्वावधान में आज रेलवे इंस्टिट्यूट में पावर लिफ्टिंग चैंपियनशिप का विधि-विधान से पूजन पाठ के साथ भव्य शुभारंभ हुआ।
​इस प्रतिष्ठित चैंपियनशिप में पुरुषों के साथ महिलाएं भी अपनी शक्ति और कौशल का प्रदर्शन करेंगी। आयोजकों के अनुसार, इस प्रतियोगिता में जिले भर से लगभग 300 खिलाड़ी अपनी जोर आजमाइश करते नजर आएंगे, जिससे प्रतिस्पर्धा का स्तर काफी रोमांचक होने की उम्मीद है।
​ इन गणमान्य व्यक्तियों की रही उपस्थिति
​आज पावर लिफ्टिंग के शुभारंभ कार्यक्रम में अनेक गणमान्य नागरिक एवं खेल प्रेमी उपस्थित रहे। प्रमुख रूप से वरिष्ठ भाजपा नेता शिव मालवी, एडवोकेट सुनील सिंधिया, भाजपा नेता अभिलाष गोहर, समाज सेवक नीरज रघुवंशी, इंद्रजीत पटेल ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।
​रॉ पावर लिफ्टिंग एसोशियन के पदाधिकारियों में निशा सिंह, राजेंद्र सिंह सोलंकी, सचिन सिकरवार, अध्यक्ष आकाश सोनी, सचिव गोविंद चौहान, संतोष करोसिया, और उपाध्यक्ष हिमाचल ठाकुर की उपस्थिति उल्लेखनीय रही। इनके अलावा, हरिओम नामदेव, डॉक्टर वतन मोहन राजा, कमलेश साहू, हनी चौहान एवं संस्था के सभी कार्यकर्ता मौजूद रहे।
​🏆 10 नवंबर को होगा समापन, विजेताओं को मिलेगा सम्मान
​यह रोमांचक पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप दिनांक 10 नवंबर 2025 (रविवार) को शाम 6:00 बजे समाप्त होगी।
​समापन समारोह और पुरस्कार वितरण कार्यक्रम को गरिमामय बनाने के लिए मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा जिलाध्यक्ष शेषराव यादव और कार्यक्रम अध्यक्ष भाजपा जिला महामंत्री विजय पांडे उपस्थित रहेंगे। उनके कर कमलों द्वारा, अन्य अतिथियों के साथ, विजेता और प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को पुरस्कार वितरित किए जाएंगे।
​यह आयोजन छिंदवाड़ा में पावरलिफ्टिंग के खेल को बढ़ावा देने और युवा खिलाड़ियों को प्रेरित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.