हमारी सरकार ने महिलाओं को सशक्त व आत्मनिर्भर बनाने के लिए महत्वपूर्ण निर्णय लिए हैं – मंत्री श्रीमती संपतिया उइके

ग्राम पंचायत अहमदपुर में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का कार्यक्रम संपन्न हुआ

7

 

मंडला 8 मार्च 2025

प्रदेश शासन की लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री श्रीमती संपतिया उइके ने कहा कि संपूर्ण प्रदेश 8 मार्च अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मना रहा है। इस अवसर पर महिलाओं के द्वारा किए गए उत्कृष्ट कार्यों के लिए उन्हें सम्मानित किया जा रहा है। जिससे महिलाएं आर्थिक, शैक्षणिक, सामाजिक एवं प्रशासनिक क्षेत्र में सामर्थ्य, सशक्त और समृद्ध बन सकें। मंत्री श्रीमती संपतिया उइके शनिवार को ग्राम पंचायत अहमदनगर जिला मंडला में लघुधारक किसान अनुकूलित खेती और जैव विविधता नेटवर्क द्वारा आयोजित अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के कार्यक्रम को संबोधित कर रही थी। मंत्री श्रीमती संपतिया उइके के आगमन पर उनका फूल-मालाओं से भव्य स्वागत किया गया। उन्होंने माँ सरस्वती की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर बालिकाओं एवं महिलाओं के द्वारा लोकनृत्य व लोकनाटक प्रस्तुत किए गए। बालिकाओं एवं महिलाओं के द्वारा प्रस्तुत लोकनृत्य और लोकनाटक ने उपस्थित जनसमुदाय का मन मोह लिया, तालियों की गड़गड़ाहट से संपूर्ण कार्यक्रम स्थल गूंज उठा। मंत्री श्रीमती संपतिया उइके ने लोकनृत्य एवं लोकनाटक प्रस्तुत करने वाले बालिकाओं और महिलाओं को प्रोत्साहन राशि देकर सम्मानित किया।

मंत्री श्रीमती संपतिया उइके ने बताया कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने महिलाओं को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने के लिए महत्वपूर्ण निर्णय लिए हैं। जिससे महिलाएं सशक्त बनकर समृद्धि की ओर अग्रसर हुई हैं। उन्होंने बताया कि पंचायती राज एवं नगरीय निकायों में महिलाओं को प्रतिनिधित्व करने का अवसर मिला है। इससे समाज में पुरूष और महिलाओं में समानता का संदेश गया है। पंचायती राज में महिलाओं की हिस्सेदारी 50 प्रतिशत सुनिश्चित की गई है। उन्हें शासकीय सेवाओं में भी अवसर प्रदान किया जा रहा है। इससे महिलाएं इन क्षेत्रों में निर्णय लेने के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। आज महिलाएं शासन, प्रशासन, सामाजिक और विभिन्न क्षेत्रों में आगे बढ़ रही हैं। उन्होंने बताया कि रानी दुर्गावती, रानी अहिल्या बाई होल्कर, झाँसी की रानी लक्ष्मी बाई, रानी अवंती बाई, इंदिरा गाँधी, कल्पना चावला, द्रोपती मुर्मू जैसी महिलाएं महिला सशक्तीकरण की उदाहरण हैं। मंत्री श्रीमती संपतिया उइके ने कहा कि प्रदेश में महिलाओं को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने के लिए लाड़ली लक्ष्मी योजना, लाड़ली बहना योजना, मातृ वंदना योजना, प्रधानमंत्री उज्जवला योजना जैसी महत्वपूर्ण योजनाएं संचालित हैं। इस अवसर पर बेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ का भी नारा दिया गया। जिससे समाज में बेटा और बेटी के अंतर को कम न समझा जाए। उन्होंने बताया कि बेटी जब शिक्षित होती है तो वह दो परिवारों को शिक्षित करती है, एक मायका और दूसरा उसका ससुराल, इसलिए बेटियों को जरूर पढ़ाएं और उनके संकल्पों को पूरा करें।

मंत्री श्रीमती संपतिया उइके ने कहा कि ग्राम पंचायत अहमदपुर की सभी गलियों में पक्की सीसी रोड बनाकर गलियों को कीचड़मुक्त की जाएंगी। रंगमंच, पक्की नालियों और पुल-पुलियों का निर्माण किया जायेगा। ग्राम पंचायत अहमदपुर में सार्वजनिक कार्यों के लिए सामुदायिक भवन का निर्माण किया जाएगा। ग्रामीणों को निस्तार के लिए एक तालाब का भी निर्माण किया जायेगा। मंत्री श्रीमती संपतिया उइके ने ग्राम पंचायत अहमदपुर के क्षेत्र की महिलाओं के लिए रोजगार स्थापित करने के लिए लघु उद्योग निर्माण करने की घोषणा की। लघु उद्योग का निर्माण कर महिलाओं को आचार बनाना, पापड़ बनाना, दुग्ध उत्पादन, मुर्गीपालन इत्यादि उद्योगों के बारे में प्रशिक्षण देकर उन्हें रोजगार से जोड़ा जायेगा।

instagram 1
Leave A Reply

Your email address will not be published.

19:19