रामनवमी की तैयारी में जुटे राम जन्म उत्सव समिति होगा भव्य आयोजन

9

राम जन्म उत्सव समिति ने भगवा रंग में रंग दिया नगर

रेवांचल टाइम्स मंडला नैनपुर नवमी का पर्व हर साल चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि 6 अप्रैल 2025 को मनाई जाएगी। जिसे श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाने की परंपरा है। इसी क्रम में 4 वर्षों से श्री राम जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में रामजन्मोत्सव समिति पर्व पर भव्य आयोजन कर रहा है. इस आयोजन के तहत हर वर्ष की तरह दिन में ध्वज पदयात्रा हनुमान गढ़ी से निकल कर राम मंदिर तक जाती है इसके पश्चात् शाम 6 बजे भव्य शोभा यात्रा निकली जानी है। इस यात्रा में आकृषण गुजरात से मैकी मेन के नाम से प्रसिद्ध कलाकार शोभा यात्रा में लोगो को आकर्षित करेंगे साथ ही सिवनी से बैंजो रामदरबार व हनुमान जी की झांकियां कार्यक्रम उनकी शोभा बढ़ाने के लिए तैयार है रामनवमी समिति के कार्य करता तैयारी में जुटे हुए हैं।इस वर्ष राम नवमी के दिन विशेष शुभ योग भी बन रहे हैं, जैसे रवि पुष्य योग और सर्वार्थ सिद्धि योग। ये सभी योग इस दिन पूजा-पाठ और अन्य शुभ कार्यों के लिए अत्यंत फलदायी माने जाते हैं। राम नवमी का पर्व न केवल धार्मिक आस्था को बढ़ाता है, बल्कि यह भारतीय संस्कृति और परंपराओं को भी जीवित रखता है।

instagram 1
Leave A Reply

Your email address will not be published.

23:29